फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   tractor overturned, two died

ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
tractor overturned, two died
मांट(मथुरा)। गांव बिजौली में रात करीब साढ़े नौ बजे बारात चढ़त के दौरान नौहझील-मांट मार्ग पर मांट की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़े दो बारातियों को बाइक सहित रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर मौके से फरार हो गया। शेरगढ़ के सियारा से बिजौली में बारात में ही दोनों व्यक्ति आए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव बिजौली के रहने वाले कुंदन सिंह की बेटी की शादी थी। बारात चढ़त का कार्यक्रम चल रहा था। दो बाराती बाबू (२५) पुत्र अमर सिंह एवं राकेश कुमार(२६) पुत्र टीकम निवासी सियारा थाना शेरगढ़ सड़क किनारे खड़े हुए थे। तभी मांट की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सहित दोनों बारातियों को रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। अन्य एक अज्ञात व्यक्ति भी घायल हो गया।
विज्ञापन

चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर हंगामा किया। देर रात तक गुस्साए ग्रामीणों ने शवों को नहीं उठने दिया। ग्रामीणों ने सड़क को जाम भी कर दिया। एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed