फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today's foreign policy is aggressive, this is the beginning of a war

India-Pak Conflict Analysis: भारत की नीति बचाव नहीं...अब आक्रामक, जानें पूर्व सैन्य अधिकारी ने ऐसा क्यों कहा

Sat, 10 May 2025 12:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 May 2025 12:08 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के हालत पर पूर्व सैन्य अधिकारी ने कहा कि अब हालात अलग हैं। पहले जहां भारत की नीति बचाव की होती थी वहीं अब नीति आक्रामक है।
 

विज्ञापन
Today's foreign policy is aggressive, this is the beginning of a war
सूबेदार मेंबर सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से राजस्थान, पंजाब और श्रीनगर में मिसाइल फायर करने के बाद पूर्व सैन्य अधिकारी स्थिति का विश्लेषण कर रहे हैं। उनके मुताबिक यह युद्ध की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि पहले जहां भारत की नीति बचाव की होती थी वहीं अब नीति आक्रामक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  IND-PAK Tension: सैन्य इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता, ताज पर हाई अलर्ट; प्रतिबंधित किया गया ड्रोन
विज्ञापन




 

बदला लेने की भरपूर कोशिश कर रहा पड़ोसी देश
सेना की सभी यूनिटों में सेवाएं दे चुके 53 वर्षीय सूबेदार मेंबर सिंह कहते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से जवाबी कार्रवाई की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। पड़ोसी देश पूरी तरह से बदला देने की कोशिश कर रहा है। लगातार गोलाबारी कर रहा है। राजस्थान, पंजाब और श्रीनगर में मिसाइल फायर करने की कोशिश की गई, जिसे एस-400 सिस्टम ने नष्ट कर दिया। सूबेदार ने मौजूदा स्थिति को युद्ध की शुरुआत करार दिया। साथ ही कहा है कि अगर सरकार आदेश करे तो वह सीमा पर जाने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें -  IND-PAK Tension: हथियारों से नहीं, अनुभव से अब भी लड़ सकते हैं युद्ध...नौसेना से सेवानिवृत्त सैनिकों ने ये कहा


 

मिसाइल और ड्रोन हमले अहम भूमिका निभा रहे
सीमा पर विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे सार्जेंट वायुसेना रमाकांत शर्मा कहते हैं कि पाकिस्तान आने वाले समय में भी अलग-अलग मोर्चों से घुसपैठ और हमले की कोशिश करेगा, लेकिन उन्हें देश की सेना पर भरोसा जताया कि इन प्रयासों को विफल कर दिया जाएगा। अब लड़ाई में लांग रेंज मिसाइल और ड्रोन हमले अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके समय पर ऐसी तकनीकी के वेपन्स नहीं थे। नया भारत पूरी तरह तैयार है, अगर युद्ध की स्थिति बनती है तो देश के सैनिक मुंहतोड़ जवाब देगा।

ये भी पढ़ें -   IND-PAK Tension: शाही जामा मस्जिद में हिंदुस्तान की फतह की दुआ, निकाली गई तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed