{"_id":"681ed5cee45dec343c0bfc66","slug":"ind-pak-tension-prayers-for-victory-of-india-were-offered-at-shahi-jama-masjid-tiranga-yatra-2025-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND-PAK Tension: शाही जामा मस्जिद में हिंदुस्तान की फतह की दुआ, निकाली गई तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND-PAK Tension: शाही जामा मस्जिद में हिंदुस्तान की फतह की दुआ, निकाली गई तिरंगा यात्रा
Sat, 10 May 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 10 May 2025 09:57 AM IST
सार
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आगरा की शाही जामा मस्जिद में हिंदुस्तान की फतह के लिए दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
शाही जामा मस्जिद में हिंदुस्तान की फतह की दुआ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के शाही जामा मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हिंदुस्तान की फतह की दुआ मांगी गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज के बाद तिरंगा यात्रा निकाली। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
जुमे की नमाज अदा करने के लिए शाही जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी एकत्रित हुए। नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई। साथ ही सीमा पर छिड़े युद्ध के हालात में हिंदुस्तान की फतह और पाकिस्तान के खात्मे की दुआ की गई।
ये भी पढ़ें - IND-PAK: लाहौर तक घर में घुसकर मारा... 93 हजार सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण, फिर भी बाज न आया पाकिस्तान
ये भी पढ़ें - IND-PAK: लाहौर तक घर में घुसकर मारा... 93 हजार सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण, फिर भी बाज न आया पाकिस्तान
विज्ञापन
विज्ञापन
नमाज के बाद मुस्लिम युवाओं ने हाथों में तिरंगे झंडे लेकर मस्जिद से ही तिरंगा यात्रा निकाली। युवाओं में पाकिस्तान के खिलाफ खासा आक्रोश नजर आया। आल इंडिया जमीएतुल कुरैश के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ काले ने कहा कि पाकिस्तान के नापाक इरादों को नेस्तनाबूद करने के लिए इंडियन आर्मी काफी है।
ये भी पढ़ें - UP: 'फोन मत काटना' एयरफोर्स अधिकारी के पिता 10 दिन तक घर में रहे कैद, दहशत ऐसी...कमरे से बाहर नहीं निकले
ये भी पढ़ें - UP: 'फोन मत काटना' एयरफोर्स अधिकारी के पिता 10 दिन तक घर में रहे कैद, दहशत ऐसी...कमरे से बाहर नहीं निकले
उन्होंने कहा कि हमारे देश के खिलाफ जो आंख उठाकर देखेगा उसे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हर नौजवान तैयार है। कौमी एकता का संदेश देने के लिए ही शाही जामा मस्जिद से तिरंगा यात्रा निकाली गई है। जिलाध्यक्ष अदनान कुरैशी ने कहा कि युवाओं में पाकिस्तान की हरकतों से खासा गुस्सा है। यही कारण है कि जुमे की नमाज के बाद यात्रा निकालने का फैसला किया गया। इस दौरान हाजी पापू, हाजी कदीर, हाजी बब्बू, मोहम्मद इलियास, दानिश, अब्दुल वाहिद, मोहम्मद कामरान, मोहम्मद रईस, भूरा कुरैशी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - IND-PAK Tension: सैन्य इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता, ताज पर हाई अलर्ट; प्रतिबंधित किया गया ड्रोन
ये भी पढ़ें - IND-PAK Tension: सैन्य इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता, ताज पर हाई अलर्ट; प्रतिबंधित किया गया ड्रोन