फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   retired Navy soldiers said We can still fight wars not with weapons but with experience

IND-PAK Tension: हथियारों से नहीं, अनुभव से अब भी लड़ सकते हैं युद्ध...नौसेना से सेवानिवृत्त सैनिकों ने ये कहा

Sat, 10 May 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 May 2025 10:00 AM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस दौरान पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक में बोले नौसेना से सेवानिवृत्त सैनिक ने कहा कि हथियारों से नहीं, लेकिन अब भी अनुभव से युद्ध लड़ सकते हैं। 
 

विज्ञापन
retired Navy soldiers said We can still fight wars not with weapons but with experience
पूर्व सैनिक कल्याण समिति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हथियारों से नहीं लेकिन अनुभव से आज भी युद्ध लड़ने में सक्षम है। उम्र बढ़ गई है लेकिन जोश में कोई कमी नहीं है। यह कहना है कि देश की नौसेना के पूर्व सैनिकों का। भारत के पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर हमले को पूर्व सैनिक ठीक मानते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  IND-PAK: लाहौर तक घर में घुसकर मारा... 93 हजार सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण, फिर भी बाज न आया पाकिस्तान
विज्ञापन



 

पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ सेवानिवृत सैनिकों का गुस्सा नजर आया। नौसेना से सेवानिवृत सौदान सिंह बोले कि अब हथियार से नहीं लड़ सकते लेकिन अनुभव की कोई कमी नहीं है। युद्ध जैसे स्थिति बनने पर पूर्व सैनिक भी मैदान में उतरने को तैयार हैं। वह अपने अनुभव के आधार पर सलाह दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें -  IND-PAK Tension: सैन्य इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता, ताज पर हाई अलर्ट; प्रतिबंधित किया गया ड्रोन


 
विज्ञापन

कैप्टन ललक सिंह परमार (रि.) ने कहा कि पूर्व सैनिक सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवाएं देने के लिए तैयार है। पूर्व सैनिक और समिति के सचिव अजय सिकरवार ने कहा कि सेना से रिटायर्ड अवश्य हो गए है लेकिन आज भी सोच सैनिक वाली है। पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब देना जानते हैं। सेवानिवृत सैनिक रफीक मोहम्मद, राजवीर शर्मा, श्यामवीर सिंह, सुरेश कुशवाह, रामअवतार सिंह, चरण सिंह, केएम सिंह, सुनहरी लाल, राजकुमार परमार, रंजीत सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -   UP: नशे के लिए दवाओं की कालाबाजारी...आगरा में पकड़ी गईं एक करोड़ की ये दवा, औषधि विभाग ने दिया नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed