फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IND-PAK Tension Vigilance increased in military areas high alert at Taj drones banned

IND-PAK Tension: सैन्य इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता, ताज पर हाई अलर्ट; प्रतिबंधित किया गया ड्रोन

Sat, 10 May 2025 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 May 2025 09:33 AM IST
सार

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद आगरा में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी हुए हैं। रोजाना मॉक ड्रिल और पैदल गश्त की जाएगी। वहीं होटलों में भी जांच की जा रही है। 
 

विज्ञापन
IND-PAK Tension Vigilance increased in military areas high alert at Taj drones banned
ताजमहल पर बढ़ाई गई सुरक्षा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पाकिस्तान के साथ सीमा पर चल रहे तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर शहर के संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ाई गई है। सैन्य इलाकों के आसपास भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने शुक्रवार को कमिश्नरेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर मॉक ड्रिल और पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: आगरा का वो जांबाज, जो 1971 के युद्ध से पाकिस्तानी जेल में बंद... 54 साल से सुहाग के इंतजार में वीरांगना
विज्ञापन



 

आगरा में एयरपोर्ट एरिया से लेकर ताजमहल तक खास सतर्कता बरती जा रही है। ड्रोन को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। होटलों की चेकिंग प्रतिदिन की जा रही है। होटलों में ठहरने वाले विदेशियों की जानकारी भी प्रबंधन को प्रशासन को तुरंत देनी होगी।

ये भी पढ़ें -  जब पाकिस्तानी पायलटों को जान बचाकर भागना पड़ा: भारतीय एयरफोर्स ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 1971 में जानें क्या हुआ
 

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि ताज सुरक्षा के बारे में भी निर्देशित किया गया है। मॉक ड्रिल के साथ पैदल मार्च भी करेंगे। संवेदनशील इलाकों में पुलिस लगाई गई है। पुलिसकर्मियों की छुट्टी भी निरस्त है। खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। किरायेदारों का सत्यापन कराया जा रहा है। बैठक में एडीसीपी आदित्य, डीसीपी अतुल शर्मा, डीसीपी सैयद अली अब्बास, एसीपी विनायक भोसले भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  India Pakistan: पाकिस्तान से क्यों अलग है भारतीय सेना...ऐसे करती है काम, जानें क्या बोले रिटायर्ड कर्नल मनहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed