{"_id":"63330e8c70644c3ea3614ce4","slug":"the-girl-thrashed-the-young-man-on-the-middle-of-the-road-with-his-slippers-mathura-news-mtr524612097","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: श्रीराम बरात ने युवक ने कह दी ऐसी बात, युवती ने चप्पल ने जमकर धुनाई, भीड़ ने भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: श्रीराम बरात ने युवक ने कह दी ऐसी बात, युवती ने चप्पल ने जमकर धुनाई, भीड़ ने भी पीटा
Wed, 28 Sep 2022 02:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 02:35 PM IST
सार
राम बरात के दौरान भीड़ में एक युवक ने युवती ने गलत बात कह दी। इस पर युवती ने चप्पल से उसकी धुनाई कर दी। इससे वहां हंगामा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मथुरा में सोमवार को निकली मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की बरात में एक युवक ने पड़ोसी युवती से होटल चलने की कही तो इस पर बवाल हो गया। युवती ने जब युवक से विरोध किया तो युवक ने उसके गाल पर तमांचा जड़ दिया। इसके बाद दोनों के बीच जमकर गुत्थम-गुत्था हुई। युवती ने चप्पलों से युवक की पिटाई शुरू कर दी। आसपास खडे़ लोग भी युवती के साथ आ गए और युवक की जमकर पिटाई कर डाली।
विज्ञापन
मामला वृंदावनगेट पुलिस चौकी के हालनगंज क्षेत्र का है। सोमवार को देर शाम राम बरात देखने के लिए लोगों की भीड़ बाजारों में मौजूद थी। भीड़ में एक युवक और युवती भी थे। युवक ने युवती से कुछ गलत कह दिया। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने युवती से होटल में चलने के लिए कहा था।
विज्ञापन
युवक और युवती के बीच करीब दस मिनट तक तकरार चलती रही। युवक ने आपा खोते हुए युवती को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर युवती आपा खो बैठी और उसने फिर युवक की जमकर पिटाई कर दी। श्रीराम बरात में शामिल लोगों ने भी युवक को धुन दिया। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन