{"_id":"66c3ac009f397052a7001f64","slug":"the-city-of-kanha-echoed-with-the-cheers-of-bhole-mathura-news-c-369-1-mt11004-117292-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: जयकारों से गूंजी कान्हा की नगरी, सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: जयकारों से गूंजी कान्हा की नगरी, सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ी भक्तों की भीड़
Tue, 20 Aug 2024 09:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 09:13 AM IST
सार
मथुरा में सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। अलसुबह से ही भक्तों का सैलाब जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ा। भक्तों ने प्रभु का अभिषेक कर भांग, धतूरा, बिल्वपत्र (बेलपत्र) अर्पित किया।
विज्ञापन
रंगेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक करते भक्त।
- फोटो : रंगेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक करते भक्त।
विस्तार
मथुरा में सावन के पांचवें व अंतिम सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की नगरी भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। शिवालयों में अलसुबह से ही भक्तों का सैलाब जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ा। बोल बम, बम-बम, हर-हर महादेव के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने पूजन कर महादेव से मनौती मांगी। जलाभिषेक का क्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। भक्तों ने प्रभु का अभिषेक कर भांग, धतूरा, बिल्वपत्र (बेलपत्र) अर्पित किया। शाम को मंदिरों में फूल बंगले सजे।
रंगेश्वर महादेव और भूतेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतार लग गई। भक्तों ने आराध्य को राखियां भी अर्पित कर रक्षा की कामना की। गोकर्णनाथ महादेव, पीपलेश्वर, गर्तेश्वर महादेव मंदिर में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग जलाभिषेक करने पहुंचे। महावन के चिंताहरण पर भक्तों ने पूजन कर मनौती मांगी।
रंगेश्वर महादेव मंदिर में शाम को सेवायत चंद्रमोहन गोस्वामी की अगुवाई में भोलेनाथ का राजा के स्वरूप में शृंगार किया गया। रात में महाआरती का आयोजन हुआ। भूतेश्वर महादेव में भी भोले बाबा का नयनाभिराम शृंगार हुआ। सेवायत आशीष गोस्वामी ने श्रद्धालुओं को बाबा का प्रसाद वितरित किया।