{"_id":"685859f7376d25e14505d164","slug":"sunil-chan-who-took-away-the-happiness-of-five-families-is-restless-in-jail-mathura-news-c-369-1-sagr1038-131517-2025-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा हादसा: जिस सुनील चैन की वजह से पांच परिवारों की लुट गईं खुशियां, जेल में अब वो बैचेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा हादसा: जिस सुनील चैन की वजह से पांच परिवारों की लुट गईं खुशियां, जेल में अब वो बैचेन
Mon, 23 Jun 2025 12:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:05 PM IST
सार
मथुरा टीले हादसे में जिस सुनील चैन की वजह से पांच परिवार के लोगों ने अपनों की जान गंवाई, वो जेल में है। जेल में उसके हालत सही नहीं हैं। वो किसी से बात तक नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
सुनील चैन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के गोविंदनगर थाना क्षेत्र के शाहगंज दरवाजा स्थित माया टीले पर अपनी कारगुजारी से पांच परिवारों की खुशियां छीनने वाला सुनील चैन जेल में बेचैन है। वह किसी से बातचीत नहीं कर रहा है। जेल प्रशासन लगातार उसकी निगरानी कर रहा है। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उसे नियमित दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
15 जून को माया टीले की खुदाई के चलते टीले पर बने पांच मकान ढह गए थे। इसमें दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। मामले में मुख्य आरोपी सुनील चैन को पुलिस ने 17 जून को गिरफ्तार किया था। इसके बाद स्वास्थ्य जांच के लिए उसे एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेज दिया गया था। यहां से 20 जून को वह जिला कारागार मथुरा पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ ही दिन पहले अपेंडिक्स का ऑपरेशन होने के चलते उसका उपचार भी चल रहा है। दो दिन से सुनील चैन जेल में है। चांदी कारोबारी सुनील जैन को जेल रास नहीं आ रही है। जेलर सुरेंद्र मोहन सिंह ने बताया कि सुनील चैन जेल में आने के बाद से ही गुमसुम है। लगातार उसकी निगरानी की जा रही है। उसे चिकित्सक की सलाह के अनुसार जरूरी दवाएं दी जा रही हैं। वहीं सह आरोपी पप्पू ठेकेदार का व्यवहार सामान्य है।