{"_id":"620bc4224f42f3517935a0b0","slug":"student-alleges-sexual-exploitation-mathura-news-mtr5132371190","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने लगाया योन शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने लगाया योन शोषण का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। एक नर्सिंग छात्रा ने दो लोगों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं और पुलिस आरोपियों की मदद कर रही है।
एसएसपी को दी गई शिकायत में छात्रा ने बताया कि चार वर्ष पूर्व एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी जब उसके पिता को लगी तो उन्होंने एक दिन एकांत में बुलाया और कहा कि तुम्हारी जिंदगी बना देंगे। नौकरी दिलाने का भी भरोसा दिलाया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। आए दिन वह यही करता रहा और नौकरी दिलाने के नाम पर १.२० लाख रुपये भी ले लिए। शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने एक दिन वृंदावन के एक व्यक्ति से मिलाया, कहा कि उनकी ऊंची पहुंच है और तुम्हारी जिंदगी बना देंगे।
जब मैं उस व्यक्ति से मिलने गईं तो उसने कुछ अश्लील वीडियो दिखाए, वो वीडियो प्रेमी के पिता ने चोरी छिपे बना लिए थे। इसके बाद दूसरे आरोपी ने भी दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। इन दोनों ने मिलकर वृंदावन थाने में मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया और मेरा मोबाइल छीन लिया। क्योंकि उसी मोबाइल में दोनों आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य हैं। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। ब्यूरो