फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Stone pelting for tying animals on the road

Mathura News: रास्ते में पशु बांधने को लेकर हुआ पथराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting for tying animals on the road
मथुरा। थाना कोतवाली के कृष्ण विहार कॉलोनी में रास्ते में पशु बांधने को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। गाली-गलौज से शुरू हुई बात पथराव तक पहुंच गई। पथराव से कॉलोनी के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पथराव करने वाले का शांतिभंग में पाबंद किया है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि बीएसए कॉलेज चौकी क्षेत्र स्थित कृष्ण विहार कॉलोनी में योगेश अग्रवाल और करन सिंह पड़ोसी हैं। करन सिंह रास्ते में पशुओं को बांध देते हैं। इसके कारण गंदगी रहती है। इसको लेकर पूर्व में भी दोनों के बीच विवाद हो चुका है। नगर निगम की टीम कई बार करन के खिलाफ कार्रवाई भी कर चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को योगेश कुमार ने पुनः करन से पशुओं को रास्ते में न बांधने को कहा। इसको लेकर दोनों में गाली गलौज होने लगी। गाली गलौज के बाद करन ने योगेश कुमार के ऊपर पथराव कर दिया। पथराव होने से कॉलोनी के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपने घरों में छुप गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करन को मौके से पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। यहां उनका शांतिभंग में पाबंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed