फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shreekrshn janmabhoomi mukti ke lie kort saakshy prastut karenge shreejee mahaaraaj

UP: भगवान कृष्ण का भव्य मंदिर बनना चाहिए...कोर्ट साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे श्रीजी महाराज, संतों का बढ़ाया हौसला

Tue, 01 Apr 2025 11:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Apr 2025 11:48 AM IST
सार

मथुरा आए ठाधीश्वर निंबार्काचार्य श्रीजी श्यामा शरण महाराज सलेमाबाद ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यहां भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनना चाहिए।
 

विज्ञापन
shreekrshn janmabhoomi mukti ke lie kort saakshy prastut karenge shreejee mahaaraaj
मथुरा। जगद्गुरु पीठाधीश्वर निंबार्काचार्य श्रीजी महाराज से चर्चा करते महेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान का जगद्गुरु पीठाधीश्वर निंबार्काचार्य श्रीजी श्यामा शरण महाराज सलेमाबाद ने समर्थन किया है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि शाही ईदगाह मस्जिद को हटाकर उस स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनना चाहिए। साथ ही आंदोलन को धार दे रहे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष व संतों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


यह अभियान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में चलाया जा रहा है। सोमवार को महेंद्र प्रताप सिंह ने वृंदावन स्थित एक आश्रम में श्रीजी श्याम शरण महाराज से मुलाकात की। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान की चर्चा हुई। 
विज्ञापन


इस दौरान महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि श्रीजी श्याम शरण महाराज के पास कई अहम साक्ष्य भी है, जो मंदिर पक्ष को मजबूत करते है, उनको भी कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही जल्दी कोर्ट से न्याय मिलने की संभावना जताई है। दरअसल, यह आंदोलन देश के साथ-साथ विदेश में भी सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed