फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sahar Minor

सहार माइनर की पटरी टूटी, 400 एकड़ फसल जलमग्न

Mon, 21 Dec 2020 07:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Sahar Minor
मथुरा। सहार रजबहा की पटरी टूटने से खेतों में भरा पानी। - फोटो : MATHURA
छाता/टैंटीगांव (मथुरा)। सहार माइनर की पटरी टूटने से 400 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। वहीं, सुरीर माइनर के ओवरफ्लो हो जाने से पांच एकड़ फसल पानी में डूब गई। इसे लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। पीड़ित किसानों ने डीएम से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

गांव उमराया, सांखी व रहेड़ा गांव के जंगल में सहार माइनर की पटरी टूटने से 400 एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि सहार माइनर में इस समय पानी ओवरफ्लो चल रहा है। सोमवार को पटरी टूटने से खेत जलमग्न हो गए। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया तो वे तहसील पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

उमराया से किसान ओम प्रकाश, श्रीचंद, ब्रजमोहन, प्रेमपाल, लखन, महेंद्र, नरेंद्र, हरद्वारी, वीरू, घनश्याम, जगदीश, राजपाल, पदमी, हरभजन आदि ने विरोध प्रदर्शन किया। सुरीर माइनर ओवरफ्लो होने से पांच एकड़ गेहूं की फसल में पानी भर गया। रविवार की रात सुरीर माइनर गांव तेहरा के निकट ओवरफ्लो हो गई। पटरी कटने से महाराज सिंह, गिर्राज सिंह, बृजवासी, भगवती, हरीश, पप्पू राम, लीलाधर, मुकेश, तेजपाल के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने एकत्र होकर टूटी पटरी को रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed