फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Polio immunization campaign started in the district

जनपद में शुरू हुआ पोलियो प्रतिरक्षण अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Polio immunization campaign started in the district
मथुरा। जनपद में पोलियो प्रतिरक्षण अभियान रविवार से शुरू हो गया। छह दिन चलने वाले अभियान में पहले दिन सदर स्थित प्राइमरी स्कूल के बूथ पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय वर्मा ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण पोलियो प्रतिरक्षण अभियान प्रभावित था। इस वजह से पांच साल तक की आयु के बच्चों को पोलियो की दवा नहीं पिलाई जा सकी थी। अब कोरोना संक्रमण कम होने के बाद शासन ने पोलियो अभियान 20 मार्च से शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। रविवार को पूरे जनपद में 1368 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी अन्य पांच दिन घर-घर जाकर बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि जिले भर में पोलियो प्रतिरक्षण अभियान में लगभग 4.79 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए जनपद में अभियान के पहले दिन 1368 बूथों पर पोलियो की दवाई पिलाई गई। अभियान के आखिरी पांच दिन 848 टीमें घर-घर जाकर भ्रमण करेंगी और बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रात: काल में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुनीष पौरुष ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर पोलियो अभियान के जनजागरूकता रैली को रवाना किया। इस अवसर पर शहरी स्वास्थ्य मिशन के नोडल डॉ. अनुज चौधरी, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पारुल मित्तल, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह, डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ. संदीप ठक्कर, यूनिसेफ डीएमसी परवीन सना, सुनिता यादव व राजेंद्र उपाध्याय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed