फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police released BDO after giving him 15 days time

Mathura News: बीडीओ को 15 दिन का समय देकर पुलिस ने छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Police released BDO after giving him 15 days time
मथुरा। शहर कोतवाली की राधिका विहार काॅलोनी में कोठी कब्जाने के आरोपी इटावा के बसरेहर विकासखंड के बीडीओ को पुलिस ने शनिवार को कागजात दिखाने के लिए 15 दिन का समय देकर छोड़ दिया। यदि 15 दिन के अंदर वह कोठी का एग्रीमेंट संबंधी कागजात नहीं दिखा पाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि इटावा के बसरेहर विकासखंड में बीडीओ के पद पर तैनात भूदेव लवानियां पर राधिका विहार की रहने वाली मधु खंडेलवाल ने ढाई करोड़ रुपये की कोठी कब्जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जब वह अपनी कोठी पर गईं तो बीडीओ की पत्नी और पुत्रों ने उनके साथ मारपीट की। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। कई बार के बुलाने के बाद भी जब बीडीओ कोतवाली नहीं पहुंचे तो शुक्रवार को पुलिस ने उसे इटावा से हिरासत में लेकर मथुरा आ गई।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मधु खंडेलवाल के पति बीमार रहते हैं। इस कारण वह मुंबई में रहने वाली अपनी बेटी के पास रहती हैं। कोठी खाली होने के कारण उन्होंने नीचे का हिस्सा बीडीओ के परिवार को किराए पर दे दिया था, लेकिन अब वह कोठी खाली करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed