{"_id":"f2cc7ee46ac0c487bdd33145f5c596c6","slug":"one-man-has-been-arresten-in-vrindavan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों की रेकी के शक में संदिग्ध को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों की रेकी के शक में संदिग्ध को पकड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Sat, 21 Feb 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस ने गुरुवार रात एक युवक को हिरासत में लिया है। शक है कि वह धर्मनगरी के प्रमुख मंदिरों की रेकी कर रहा था। केरल निवासी युवक के पास से एक दर्जन देशी-विदेशी बैंक के एटीएम, यूएई का आईकार्ड, सिमकार्ड और कुछ कागजात बरामद हुए हैं। फिलहाल वृंदावन पुलिस युवक को नशे का आदी बताकर जांच करने की बात कह रही है। इधर इंटेलिजेंस यूनिट ने भी युवक से पूछताछ की है।
बताया गया कि संदिग्ध युवक मोहम्मद अफजल (29) पुत्र जमाल वैनकेड के नर्गलुम क्षेत्र (केरल) का रहने वाला है। उसे पिछले तीन दिन से इस्कॉन, प्रेम मंदिर और बांके बिहारी मंदिर के आसपास घूमते देखा गया। गुरुवार रात करीब 11:30 बजे वृंदावन पुलिस की स्पेशलटीम ने परिक्रमा मार्ग से उसे हिरासत में लिया। पुलिस के पकड़ने पर युवक ने अपना मोबाइल नाले में फेंक दिया।
बताया गया है कि युवक के पास से एक दर्जन से अधिक भारत, सिंगापुर और यूएई की बैंक के एटीएम मिले हैं। कुछ संदिग्ध कागजात, नक्शे, कई सिमकार्ड, यूएई का पासपोर्ट और वर्ष 2014 का यूएई की एक कंपनी का आई कार्ड भी मिला है। शुक्रवार सुबह एलआईयू के अधिकारियों ने भी युवक से पूछताछ की।
विज्ञापन
बैग से मिला नशे का सामान
वृंदावन। खुद को बीकॉम पास बताने वाला मोहम्मद अफजल पुलिस के सामने अच्छी हिंदी बोल रहा था। लेकिन कई सवालों के जवाब सही जानकारी नहीं दे रहा था। पुलिस के अनुसार युवक नशे का आदी है। उसके पास मिले बैग से नशीले पदार्थ भी मिले हैं। बीते तीन दिनों में युवक किन लोगों के संपर्क में आया इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक का एक भाई सिंगापुर में रहता है। एटीएम उसी का बताया गया है।
हाथ पर अरबी भाषा का टैटू
वृंदावन। मोहम्मद अफजल के बारे में पुलिस और खुफिया विभाग जांच कर रहीं हैं। प्रारंभिक जांच में उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं। अच्छी-खासी लंबाई वाले इस युवक के दाहिने हाथ पर अरबी भाषा में टैटू भी है। उसे छिपाने के लिए युवक बार-बार अपने हाथ को ढंक लेता था।
वृंदावन के प्रेम मंदिर के निकट से पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़ा था। उससे एक दर्जन एटीएम कार्ड, इतने ही मोबाइल की सिमकार्ड और कुछ नक्शे मिले हैं। इसे लेकर एलआईयू और इंटेलीजेंस ने दिन भर पूछताछ की है। पकड़ा युवक केरल का है और एर्नाकुलम के एक इंजीनियरिंग कालेज का छात्र रहा है। उसके घर वालों से बात हुई तो नशे की लत होने पर घर से निकला जाना बताया है। अभी पूछताछ जारी है। अभी कोई संदिग्ध बात उसने नहीं बताई है।
शैलेश कुमार पांडेय
एसपी सिटी मथुरा