{"_id":"681a6521b5a728e3720f7f1d","slug":"mother-who-went-to-meet-daughters-in-laws-dies-in-a-fight-mathura-news-c-160-1-sagr1034-104525-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बेटी की ससुराल गई मां की मौत, बेवजह ले ली वृद्धा की जान; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बेटी की ससुराल गई मां की मौत, बेवजह ले ली वृद्धा की जान; परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 07 May 2025 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 10:21 AM IST
सार
बेटी की ससुराल गई वृद्धा की दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में जान चली गई। उसका न तो किसी से विवाद था और नाहीं वो वहां किसी से परिचित थी। वृद्धा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
हरियाणा के पलवल जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव पीरगढ़ी में बुजुर्ग महिला पर हमला करने का मामला सामने आया है। महिला पीरगढ़ी में बेटी की ससुराल में मिलने के लिए गई थी। गांव में दो पक्षों में हुए झगड़े में एक पक्ष के लोगों ने बेवजह बुजुर्ग महिला पर ईंट, लाठी और डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
हसनपुर थाना पुलिस ने बताया कि थाना शेरगढ़ के अंतर्गत गांव साहब नगर धुरगढ़ी निवासी सम्मो (78) बेटी जीनत की ससुराल में उससे मिलने के लिए गईं थीं। शनिवार की शाम को गांव पीरगढ़ी में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसी दौरान गांव निवासी फरियाद, जम्मा, मकसूद व आमिर सहित अन्य लोगों ने अचानक मां पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
परिजन बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए ले गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हसनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मृतका के बेटे नसीम की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था। बुजुर्ग महिला की मौत के बाद इस हत्या में तरमीम कर दिया गया है। मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।