फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   meeting for crime control in mathura

क्राइम ब्रांच के सहारे होगा अपराध नियंत्रण: एडीजी क्राइम

Fri, 20 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 20 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
meeting for crime control in mathura
अब पुलिस महकमे के विशेष विभाग क्राइम ब्रांच की कमान सीबीआई एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त स्टाफ के हाथों में होगी। क्राइम ब्रांच को अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


एडीजी क्राइम एचसी अवस्थी ने यहां इस संबंध में जानकारी दी।  जनपद के थाना मगोर्रा के गांव पालीडूंगरा और थाना गोवर्धन के गांव पलसों में डकैती और लूट की घटनाओं की जानकारी लेने के बाद एडीजी क्राइम पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रदेश में बढ़ते अपराध के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और यह बात आंकड़ों से भी साफ हो जाती है। अपराध पर नियंत्रण रखने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। पुलिस अपना काम सही तरीके से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि क्राइम कंट्र्रोल के लिए क्राइम ब्रांच को भी आधुनिक रूप दिया जा रहा है। इसके लिए सीबीआई एकेडमी से करार किया गया है। एकेडमी से प्रशिक्षण में खासतौर पर सर्विलांस की ट्रेनिंग दी जाएगी।

प्रशिक्षित स्टाफ को ही क्राइम ब्रांच की कमान दी जाएगी। इससे क्राइम कंट्रोल में काफी मदद मिलेगी। आए दिन हो रही पुलिस मजामत के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि ऐसे अपराधियों के विरुद्ध पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

जनता में पुलिस का इकबाल कायम रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ अनसुलझे केसों की समीक्षा की और उनके जल्द खुलासे के निर्देश दिए।

संकल्प आनंद केस खुलासे में लग सकता है समय
संकल्प आनंद सुइसाइड केस के खुलासे में हो रही देरी पर एडीजी क्राइम एचसी अवस्थी ने कहा कि संकल्प आनंद केस में सिर्फ उनकी सुइसाइड का ही मामला मथुरा से जुड़ा हुआ है।

शेष उन्होंने जो भी कुछ अपने सुइसाइड नोट में लिखा था वह सब सूबे से बाहर से जुड़ी हुई चीजें हैं। इससे जांच करने में दिक्कत आ रही है। यही कारण है कि मामले के खुलासे में थोड़ा समय लग रहा है।


डकैती की घटना की जानकारी जुटाई
सौंख/गोवर्धन। मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव पाली डूंगरा में ब्लाक प्रमुख गोवर्धन के यहां 8 नवंबर को पड़ी डकैती के मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने का असर दिखा।

एडीजी क्राइम हितेश चंद अवस्थी और एसएसपी राकेश सिंह गुरुवार को पाली डूंगरा में घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। ब्लाक प्रमुख के परिजनों से घटना की जानकारी ली।

उन्होंने उन कमरों और अलमारियों को भी देखा जिन्हें डकैतों ने तोड़ दिया था। उन्होंने घटना का शीघ्र खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया। ब्लाक प्रमुख के पुत्र एवं सपा नेता पीतम सिंह ने बुधवार को सीएम के वृंदावन आने पर उन्हें घटना से अवगत कराया था। बुधवार को आईजी और डीआईजी गांव पाली पहुंचे थे।


एडीजी क्राइम और एसएसपी गांव पलसों भी गए और यहां स्वर्णकार की हत्या-लूट के संबंध में जानकारी ली। मृतक बाबू लाल सोनी के परिजनों से बात की। घटनास्थल का मुआयना किया। उनके साथ एसपी सिटी शैलेश पाण्डेय, सीओ सदर आरके गौतम भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed