फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Village head's account empty, government ordered inquiry

मथुरा: ग्राम प्रधान के खाते खाली, शासन ने दिए जांच के आदेश

Fri, 06 Aug 2021 07:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Village head's account empty, government ordered inquiry
मथुरा। पंचायत चुनाव के दौरान प्रशासक बने एडीओ द्वारा ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाने के नाम पर लाखों रुपये निकालकर ग्राम प्रधानों के खाते खाली कर दिए। ग्राम प्रधान की कुर्सी संभालने के बाद प्रधानों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। शिकायत के बाद शासन ने 25 लाख से अधिक रकम निकालने वाले एडीओ की जांच तय कर दी है। इससे कम रकम निकालने वालों की जांच प्रशासनिक स्तर से कराई जाएगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शुरू होते ही आचार संहिता लग गई थी। ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी रिसीवर के रूप में एडीओ पंचायतों को दे दी गई थी। इस दौरान अधिकतर एडीओ ने ग्राम पंचायतों के विकास के नाम पर प्रधानों के खाते खाली कर दिए। चुनाव की प्रक्रिया के बाद जब नए प्रधानों ने पदभार संभाला और खाते देखे तो वह खाली मिले। ग्राम प्रधानों ने इसकी शिकायत स्थानीय अधिकारियों को दी लेकिन कोई संज्ञान न लिए जाने पर शासन से भी इसकी शिकायत की। शिकायत पर गंभीर होते हुए शासन ने 25 लाख से अधिक की धनराशि निकाले जाने की जांच करने का आदेश दिया है। इसकी भी जांत होगी कि मोटी रकम निकाली लेकिन विकास कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उस्फार व बमूरी आदि के ग्राम प्रधानों ने शिकायत की है कि बिना विकास कार्य कराए ही खाते खाली हैं और जो पैसा निकाला गया है, उनसे एडीओ द्वारा कोई काम नहीं कराया गया है। शिकायत के बाद 25 लाख से अधिक रकम निकालने वाले एडीओ के कामों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. नितिन गौड़, सीडीओ मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed