फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Uncontrolled tractor-trolley trampled two wedding processions one died on the spot one injured

मथुरा: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बरातियों को रौंदा, दो की मौके पर मौत, एक घायल

Tue, 15 Feb 2022 10:24 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 15 Feb 2022 10:24 PM IST
सार

मंगलवार रात में बरात चढ़ाई कार्यक्रम में दो बराती बाबू पुत्र अमर सिंह एवं राकेश कुमार पुत्र टीकम निवासी सियारा थाना शेरगढ़ सड़क किनारे खड़े हुए थे। तभी मांट की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सहित दोनों बरातियों को रौंद दिया।

विज्ञापन
Mathura: Uncontrolled tractor-trolley trampled two wedding processions one died on the spot one injured
बरातियों की मौत के बाद हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव बिजौली में बारात चढ़ रही थी तभी नौहझील-मांट मार्ग पर मांट की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़े दो बरातियों को बाइक सहित रौंद दिया, जिससे दोनों व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई और ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि शेरगढ़ के सियारा से बिजौली में बरात में ही दोनों व्यक्ति आए थे।

विज्ञापन


मंगलवार को गांव बिजौली के रहने वाले कुंदन सिंह की बेटी की शादी थी। रात में बरात चढ़ाई कार्यक्रम चल रहा था, जब दो बराती बाबू पुत्र अमर सिंह एवं राकेश कुमार पुत्र टीकम निवासी सियारा थाना शेरगढ़ सड़क किनारे खड़े हुए थे। तभी मांट की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सहित दोनों बरातियों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई वही अन्य एक अज्ञात व्यक्ति भी घायल हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

ग्रामीणों ने पुलिस को नहीं उठाए दिए शव

ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर हंगामा किया और करीब दो घंटे तक पुलिस को शवों को उठाने नहीं दिया और सड़क को जाम करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और मामले को शांत कराने में जुटी रही। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने शवों को उठा नहीं सकी और मृतक के परिजन मौके पर पहुंच रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed