फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Accident Truck trampled COs car on Yamuna Expressway

Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत, सीओ की हालत गंभीर

Tue, 09 Aug 2022 07:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 09 Aug 2022 07:33 AM IST
सार

कोतवाली सुरीर क्षेत्र में गश्त कर रहे सीओ की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सीओ के कार चालक सिपाही 40 वर्षीय विपिन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और सीओ नीलेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Mathura Accident Truck trampled COs car on Yamuna Expressway
घायल सीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 90 के पास खड़ी सीओ मांट की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे सिपाही (चालक) की मौत हो गई, जबकि सीओ मांट गंभीर रूप से घायल हो गए। हमराह (सिपाही) भी घायल हो गया। सीओ को गंभीर हालत में सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी समेत अफसरों ने कंधा देकर मृत सिपाही को अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन


सीओ मांट नीलेश मिश्रा, चालक विपिन कुमार (40) निवासी झपारा, जसराना फिरोजाबाद और हमराह संतोष कुमार के साथ कार से एक्सप्रेसवे पर गश्त कर रहे थे। माइलस्टोन 90 के पास कार को साइड से खड़ी करके चेकिंग में जुटे थे। इसी बीच नोएडा की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही चालक की मौत हो गई, जबकि सीओ और सिपाही घायल हो गए। 

विज्ञापन

सोमवार देर रात हुआ हादसा 

सोमवार की रात करीब 11:40 बजे हुए हादसे की खबर पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने सीओ को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वाहन को कब्जे में लिया। फरार चालक की तलाश की जा रही है। घायल सिपाही संतोष कुमार ने कोतवाली सुरीर में मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम के बाद एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह और एसपी देहात श्रीशचंद समेत अफसरों ने कंधा देकर मृत सिपाही विपिन कुमार को अंतिम विदाई दी। परिजन उनके शव को अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी के नाम रजिस्टर्ड है कार

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुई सीओ मांट की कार टाटा इंडिका विस्टा एडीजी के नाम से रजिस्टर्ड है। यूपी 41 जी 0425 नंबर की यह कार बाराबंकी एआरटीओ में रजिस्टर्ड है। इसी कार से सीओ मांट चालक के साथ सोमवार की रात गश्त पर थे, तभी यह हादसा हो गया।

एसएसपी समेत अफसर पहुंचे मौके पर

सोमवार की देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर कोतवाली सुरीर में हुए सड़क हादसे से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। बताया गया कि सीओ मांट नीलेश मिश्रा टाटा इंडिका विस्टा से चालक विपिन के साथ गश्त पर थे, तभी यह हादसा हो गया। कार पर पुलिस का चिन्ह लगा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर हए इस हादसे में ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसका एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

2003 में भर्ती हुआ था सिपाही : एसपी देहात 

एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि सिपाही विपिन कुमार कुछ ही महीनों पहले मथुरा आया था। फिलहाल वह सीओ मांट के चालक के रूप में ड्यूटी कर रहा था। गश्त के वक्त सरकारी गाड़ी से यह हादसा हुआ है। सीओ मांट की दो पसलियां टूटी हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed