{"_id":"5f1d85638ebc3e63c56eb8c5","slug":"market-trip-mathura-news-agr452101698","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य टिकट निरीक्षक बिना मास्क के मिले, जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य टिकट निरीक्षक बिना मास्क के मिले, जुर्माना
विज्ञापन
नए बस अड्डे पर निरीक्षण करते डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। डिप्टी कलक्टर राजीव उपाध्याय ने रविवार को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन, पुराना और नया रोडवेज बस स्टैंड एवं बालाजीपुरम बाजार का भ्रमण किया। पुराना और नया रोडवेज बस स्टैंड पर सभी चालक-परिचालक, यात्री मास्क अथवा फेस कवर लगाए मिले। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मुख्य टिकट निरीक्षक ईश्वरी प्रसाद बिना मास्क लगाए मिले। जिन पर जुर्माना लगाया गया।
इस दौरान ट्रेन और प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठे हुए लगभग 10 यात्री बिना मास्क लगाए मिले, जोकि वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय रेल विभाग द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन है। मथुरा जंक्शन पर मौजूद मिले उप स्टेशन प्रबंधक अनीस आनंद को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक आधे घंटे पर मास्क पहनने के संबंध में रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध ध्वनि प्रसारक यंत्र से अनिवार्य रूप से प्रसारण कराया जाए। बिना मास्क लगाए मिले मुख्य टिकट निरीक्षक ईश्वरी प्रसाद से 500 रुपये जुर्माने की नियमानुसार वसूली की जाए।
पुराना और नया रोडवेज बस स्टैंड, मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था अच्छी मिली। स्थानीय लोगों द्वारा दूरभाष पर शिकायत किए जाने पर बालाजीपुरम बाजार में कई दुकानें दोपहर 12 बजे खुली मिलीं, जिन्हें बंद कराकर थानाध्यक्ष हाईवे को निर्देश दिए गए कि वीकेंड लॉकडाउन अवधि अर्थात शनिवार और रविवार में बालाजीपुरम का बाजार नियमानुसार नहीं खुलना चाहिए। डिप्टी कलेक्टर ने स्थानीय लोगों से नियमों का पालन करने को कहा है।