{"_id":"68094090ea857c85690af3c2","slug":"killers-will-not-be-spared-hema-malini-mathura-news-c-369-1-sagr1038-128555-2025-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: कश्मीर की वादियों में खून का खेल खेलने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, हेमा ने एक्स पर किया ये पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Attack: कश्मीर की वादियों में खून का खेल खेलने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, हेमा ने एक्स पर किया ये पोस्ट
Thu, 24 Apr 2025 09:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 09:56 AM IST
सार
पहलगाम में पर्यटकों पर हुए नृशंस आतंकी हमले को लेकर मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा है कि कश्मीर की वादियों में खून का खेल खेलने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
विज्ञापन
हेमामालिनी
- फोटो : mathura
विस्तार
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सांसद हेमा मालिनी ने एक्स पर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि आतंक ने फिर से हमला किया है और इस बार निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी गई है। पहलगाम का शांतिपूर्ण घास का मैदान, एक खूबसूरत लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जिस पर पर्यटकों के खून के छींटे पड़े हैं। यहां तक कि नवविवाहितों को भी नहीं बख्शा गया, बल्कि उन्हें बेरहमी से निशाना बनाया गया और गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस भयानक हत्या का क्या उद्देश्य है।
विज्ञापन
सांसद हेमा ने ये लिखा
उन्होंने लिखा कि आतंकवादियों को क्या लगता है कि उन्होंने इस भयावह कृत्य से क्या हासिल किया है। पूरा देश उनके खिलाफ उठ खड़ा हुआ है और पूरी दुनिया इस नृशंस कृत्य की निंदा कर रही है। कहा कि उनकी प्रार्थनाएं उन निर्दोष पीड़ितों और उनके सदमे में आए परिवारों के लिए हैं, जिन पर छुट्टियों के दौरान इस तरह से हमला किया गया। मुझे उम्मीद है कि हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा, बल्कि जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। अंत में जय हिंद लिखकर उन्होंने अपनी बात समाप्त की।
ये भी पढ़ें - Weather Alert: यूपी में आसमान से बरस रही आग, 42 डिग्री के ऊपर पहुंचा आगरा में पारा; लू का यलो अलर्ट जारी