फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather: Entire UP is in grip of heat wave mercury reached near 42 in agra

Weather Alert: यूपी में आसमान से बरस रही आग, 42 डिग्री के ऊपर पहुंचा आगरा में पारा; लू का यलो अलर्ट जारी

Thu, 24 Apr 2025 12:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Apr 2025 12:24 PM IST
सार

UP Weather Today: गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर ही दिया है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। इस सीजन में पहली बार पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। आगरा ब्रज क्षेत्र में सबसे गर्म रहा।
 

विज्ञापन
Weather: Entire UP is in grip of heat wave mercury reached near 42 in agra
आगरा में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Heat Wave In UP: गर्मी के तेवर आगरा में तीखे बने हुए हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की आंशिक गिरावट आई लेकिन इससे लोग राहत महसूस नहीं कर पा रहे हैं। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में औसत से 2.5 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने 26 अप्रैल तक लू का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: गैर के प्यार में अंधी पत्नी...36 टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भर दूंगी, धमकी के बाद दहशत में है पति
विज्ञापन



 

 गर्मी का मिजाज सख्त
आगरा शहर में अप्रैल माह में गर्मी का मिजाज सख्त होने लगता है। पिछले दो दिनों से जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार जा रहा था तो बुधवार को इसमें 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 42 डिग्री पर स्थिर रहा। दिन में कड़ी धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल किया। चौराहों पर रेड सिग्नल के दौरान ग्रीन लाइट के इंतजार में लोग बेचैन नजर आए।

ये भी पढ़ें -  UP: मथुरा में पूर्व ऊर्जा मंत्री के रिश्तेदार भाजपा नेता की हत्या, बाइक सवारों ने मारी गोली; हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस


 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
एमजी रोड समेत सभी प्रमुख सड़कों पर लोग छाया की तलाश में खड़े होने की कोशिश करते दिखे। न्यूनतम तापमान भी 0.1 डिग्री की गिरावट के साथ 21 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार 26 अप्रैल तक लू के थपेड़े चलने की आशंका है। 27 अप्रैल को मौसम का मिजाज सामान्य रहने की संभावना है।


 
विज्ञापन

प्रदेश के टॉप 10 गर्म जिले
1- बांदा- 44
2- कानपुर- 42.8
3- हमीरपुर- 42.6
4- गाजीपुर- 42.5
5- प्रयागराज- 42.3
6- झांसी- 42.2
7- आगरा- 42
8- उरई- 41.4
9- अलीगढ़- 41.2
10-अयोध्या, बाराबंकी, बुलंदशहर, इटावा -41 (चारों जिलों का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। )

 

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 42
न्यूनतम तापमान- 21

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed