फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Killed the old lady by taking a betel nut worth Rs 1 lakh

1 लाख रुपये की सुपारी लेकर वृद्धा की हत्या की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Killed the old lady by taking a betel nut worth Rs 1 lakh
मथुरा। चार दिन पहले थाना जैंत के बाबूगढ़ में वृद्धा की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें एक लाख रुपये की सुपारी देकर यह हत्या कराई गई थी। वृद्धा के ही कुनबे के चार लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस की विवेचना में नामजदगी गलत पाई गई। हत्या का कारण पुरानी रंजिश थी।
विज्ञापन

18 जून की रात बाबूगढ़ गांव में घर के बाहर खुले में सोते समय विरमा देवी पत्नी रामचंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब परिवार के अन्य सदस्य मृतका के देवर की बेटी की सगाई लेकर नौहझील के अड्डा गांव गए थे। घटना की रिपोर्ट जमीन की रंजिश के चलते मृतका के बेटे राजू ने कुनबे के जगदेव, जीत पुुत्रगण ओमप्रकाश, सुभाष, पूरन पुत्रगण रामकिशोर के खिलाफ दर्ज कराई थी। इस मामले की विवेचना में जैंत पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि पकड़े गए हत्यारोपी जमुना प्रसाद पुत्र भूरी सिंह, राधाकिशन पुत्र खचेरा निवासीगण बाबूगढ़ को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त देशी बंदूक एक पौनियां व कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में थाना क्षेत्र के ही परखम गुर्जर के रहने वाले दाऊजी पंडित पुत्र गिरिराज पंडित ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को महिला की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed