फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jyoti married Laddu Gopal

Mathura News: लड्डू गोपाल संग ज्योति ने किया विवाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Jyoti married Laddu Gopal
हरियाणा की ज्योति, जिन्होंने कान्हा से विवाह किया। - फोटो : mathura
वृंदावन (मथुरा)। प्रेम और भक्ति की नगरी वृंदावन में शनिवार को एक अनोखी शादी संपन्न हुई, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हरियाणा के सिरसा की रहने वालीं ज्योति भदवार ने सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर भगवान श्रीकृष्ण को अपना जीवनसाथी चुना और विधिवत रूप से लड्डू गोपाल के साथ विवाह रचाया।
विज्ञापन

34 वर्षीय ज्योति पेशे से नर्स हैं। पिछले एक वर्ष से वृंदावन में रहकर कृष्ण भक्ति में लीन थीं। भक्ति के मार्ग पर चलते हुए उन्होंने अपना पूरा जीवन श्रीकृष्ण को समर्पित करने का निर्णय लिया। शादी की सभी रस्में वृंदावन के हरे कृष्णा धाम सोसाइटी में पूरी की गईं, जहां बैंडबाजों के साथ बरात निकली और कन्यादान से लेकर सात फेरे तक की रस्में निभाई गईं।
विज्ञापन


रात के सपने, दिन में हुए पूरे : ज्योति
अपनी अनोखी शादी के बाद ज्योति ने कहा कि जो सपने मुझे रात में आते थे वे आज दिन की रोशनी में हकीकत बन गए। इस विवाह में उनके परिजन और रिश्तेदारों ने भी भाग लिया और बरात में नाच-गाने के साथ खुशी जताई। ज्योति के पिता विवेकानंद महाराज ने इस विवाह पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मेरी बेटी ने स्वयं पालनहार श्रीकृष्ण को अपना जीवनसाथी चुना है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु ने किया कन्यादान, धूमधाम से निकली बरात
इस विवाह में ज्योति के गुरु डॉ. गौतम ने उनका कन्यादान किया। इस अनोखी शादी में दर्जनों लोग शामिल हुए, जिन्होंने इसे एक दिव्य आयोजन बताया। शादी की सभी रस्में उसी श्रद्धा और विधि-विधान से पूरी की गईं, जैसे किसी पारंपरिक विवाह में की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed