{"_id":"6835695c9b34fcb5e70c0b0c","slug":"horrific-punishment-for-a-five-day-old-rivalry-beaten-so-badly-died-in-agony-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura Crime: पांच दिन पुरानी रंजिश की दी खौफनाक सजा, इतना मारा...तड़प-तड़प कर मर गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Crime: पांच दिन पुरानी रंजिश की दी खौफनाक सजा, इतना मारा...तड़प-तड़प कर मर गया
Tue, 27 May 2025 12:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 May 2025 12:57 PM IST
सार
मथुरा में पड़ोसियों से झगड़े के बाद समझौता तो हो गया, लेकिन रंजिश इस कदर हो गई, कि आरोपियों ने उसकी जान ले ली। युवक की इस कदर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में शनिवार की रात को नामजद लोगों ने बाइक सवार युवक को इतना पीटा की वह अधमरा हो गया। वह किसी तरह घर पहुंचा। सुबह उसकी हालत ज्यादा खराब हुई तो परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। यहां गंभीर हालत के चलते पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पड़ोसियों से हो गया था विवाद
हाईवे थाना क्षेत्र के ललितपुर स्थित नगला टीका निवासी शंभू दयाल ने बताया कि 5 दिन पहले पड़ोसी युवकों से उसके भाई बॉबी की कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों के पक्षों के बीच में समझौता भी हो गया, लेकिन पड़ोसी उसके भाई से रंजिश मानने लगे। शनिवार की रात को उनका छोटा भाई बॉबी (24) मथुरा से खामनी होते हुए गांव लौट रहा था। गांव से कुछ दूरी पर पंडीपुर पुलिया के पास उसे पड़ोस के रहने वाले तीन सगे भाई समेत चार युवकों ने रोक लिया।
ये भी पढ़ें - UP: लूट की रकम में भी खेल...पीड़ित बोला 1.96 लाख रुपये लूटे, पुलिस ने बरामद किए 50 हजार; ये दावा किया

लात-घूंसों से की पिटाई
आरोप है कि चारों ने मिलकर उसकी लात-घूंसों से पिटाई की। उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर चले गए। कुछ देर बाद बॉबी को होश आया तो वह किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजन को जानकारी दी। रात में बारिश होने के कारण वह (शंभू दयाल) गांव में नहीं पहुंच पाए।
ये भी पढ़ें - Mathura: श्रीजी की सखियों के मंदिर का पौराणिक स्वरूप होगा विकसित, जानें क्या है पूरी योजना

घायल को लेकर थाने पहुंचा परिवार
सुबह वह गांव में पहुंचे तो भाई की गंभीर हालत देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह टेंपो से अपने भाई बॉबी को लेकर हाईवे थाने पहुंचे। यहां थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण पता चलेगा। परिजन ने पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।