{"_id":"683567114316d5699c0faea8","slug":"cousin-brother-was-coming-to-perform-parikrama-of-govardhan-died-in-a-road-accident-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गोवर्धन परिक्रमा देने से पहले आई मौत...बुझे दो घरों के चिराग, एक साथ जलीं दोनों की चिताएं, रो पड़े घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोवर्धन परिक्रमा देने से पहले आई मौत...बुझे दो घरों के चिराग, एक साथ जलीं दोनों की चिताएं, रो पड़े घरवाले
Tue, 27 May 2025 12:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 May 2025 12:47 PM IST
सार
मथुरा के सौंख के रहने वाले चचेरे भाई गोवर्धन परिक्रमा देने के लिए जा रहे थे। उनकी बाइक को तेजगति में आ रहे वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
चचेरे भाइयों के फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा देने जा रहे बाइक सवार युवकों को ओल जाजन पट्टी मार्ग पर सामने से तेजगति में आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए। एक साथ दोनों की चिताएं जलीं तो हर आंख नम हो गई। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन
यहां हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार आगरा के थाना सैया के गांव भोसोन निवासी जसवंत सिंह (22) पुत्र सोमवीर रविवार को अपने चचेरे भाई सचिन (21) पुत्र भोला के साथ थाना मगोर्रा के गांव घड़ी विस्सा में ननिहाल और गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा देने आ रहे थे, तभी रात करीब 9:30 बजे ओल जाजन पट्टी मार्ग स्थित गांव पुरा के समीप आंधी से गिरे पेड़ को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए तथा टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें - UP: सपा सांसद रामजीलाल सुमन का गुस्सा देख छूटे पुलिस के पसीने, फाड़ कर फेंक दिया नोटिस, इस बात से थे नाराज

दोनों ही मृतक अविवाहित थे
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों चचेरे भाई जसवंत सिंह व सचिन के शव गांव भोसोन पहुंचे तो परिवार की महिलाएं शवों से लिपटकर रोईं। मृतक जसवंत सिंह को छोटे भाई सोनू ने और सचिन को छोटे भाई प्रवीण ने मुखाग्नि देकर अलग-अलग चिताओं पर अंतिम संस्कार किया। दोनों ही मृतक अविवाहित थे।