फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Reported robbery of Rs 1.96 lakh, police claim that Rs 50 was stolen

UP: लूट की रकम में भी खेल...पीड़ित बोला 1.96 लाख रुपये लूटे, पुलिस ने बरामद किए 50 हजार; ये दावा किया

Tue, 27 May 2025 11:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 May 2025 11:31 AM IST
सार

मथुरा में लूट की घटना में उस समय नया मोड़ आ गया, जब पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। पीड़ित का कहना है कि 1.96 लाख की लूट हुई है। 
 

विज्ञापन
Reported robbery of Rs 1.96 lakh, police claim that Rs 50 was stolen
मथुरा।बलदेव पुलिस की गिरफ्त में बदमाश। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के बलदेवथाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रंजीता के पास शुक्रवार की शाम को हुई 1.96 लाख की लूट का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर लिया। पुलिस ने तीन लुटेरों को भी गिरफ्तार किया है। खुलासे में दिलचस्प बात यह है कि पुलिस लूटी गई 1.96 लाख रुपये के स्थान पर 50 रुपये बता रही है। पीड़ित ने खुलासे में पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है साथ ही एसएसपी से मामले की जांच की मांग की।
विज्ञापन

 

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम पांच बजे के करीब गांव भरतिया निवासी शशिकांत से बाइक सवार युवक बैग लूटकर ले गए गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने अपने साथ 1.96 लाख रुपये और मोबाइल लूट की जानकारी दी। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इधर, रविवार की रात को पुलिस ने चेकिंग के दौरान जटौरा बंबा की पुलिया के पास बाइक सवार तीन युवकों को रोका। तलाशी में उनके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस तीनों को थाने ले आई। यहां पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बलदेव थाना क्षेत्र के नंदू गढ़ी निवासी गौरव, वृंदावन के किशोरपुरा निवासी अंशु, बरसाना के गांव नेहरा निवासी नरेंद्र बताया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने शुक्रवार को बाइक सवार के साथ लूट की वारदात को स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि लूट उन्होंने की, लेकिन बैग में मोबाइल और 50 रुपये निकले। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया। वहीं पीड़ित ने पुलिस ने मिलीभगत के चलते लूट की रकम में हेराफेरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसकी सहपऊ से रिश्ता तय हुआ है। 11 जून को उन्हें अपनी होने वाली दुल्हन की गोद भराई को जाना था। इसलिए उसने अपने चाचा दाऊदयाल से एक लाख रुपये, पीएसी में तैनात अपने बड़े भाई से 75 हजार रुपये, उसकी मां ने समूह से लोन लिया और कुछ गेहूं बेचने के बाद 1.96 लाख रुपये की धनराशि उसने अपनी होने वाली पत्नी के लिए आभूषण बनवाने को एकत्रित किए थे। धनराशि को लेकर वह आगरा स्थित अपने भाई के पास जा रहा था। ताकि वह अपने विश्वसनीय सुनार से आभूषण बनवा दें, लेकिन रास्ते में बाइक सवारों ने उससे धनराशि लूट ली। पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव को हाथ तक नहीं लगाया, जबकि उसके साथियों से कड़ाई से पूछताछ अवश्य की।
 

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पीड़ित ने डायल 112 पर पहली सूचना बैग और मोबाइल लूटने की दी, इसके बाद पुन: 20 हजार रुपये लूटने की जानकारी दी। जब पीड़ित थाने पहुंचा तो लूट की रकम बढ़कर 1.96 लाख हो गई। इसको लेकर पुलिस ने जांच की। जांच में पता चला कि युवक की मां कमेटी चलाती है और उसके ऊपर काफी लोगों का उधार है। संभवत इसीलिए युवक ने लूट में रकम को बढ़ा चढ़ा बताया। जांच में वह एकत्रित की गई रकम का सही हिसाब किताब भी नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed