{"_id":"681e50883cf4602dab0ba017","slug":"health-department-is-on-alert-ready-to-deal-with-emergency-situations-mathura-news-c-369-1-mt11008-129296-2025-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND-PAK Tension: मथुरा में स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, आपातकाल स्थिति में निपटने की है पूरी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND-PAK Tension: मथुरा में स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, आपातकाल स्थिति में निपटने की है पूरी तैयारी
Sat, 10 May 2025 10:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 10:30 AM IST
सार
भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच मथुरा में स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। सीएमओ ने अस्पतालों में दवाओं की पूरी उपलब्धता रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों को ड्यूटी पर समय से आने के कहा है।
विज्ञापन
एंबुलेंस। संवाद
विस्तार
भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही सीएमओ ने अस्पतालों में दवाओं की पूरी उपलब्धता रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों को ड्यूटी पर समय से आने के कहा है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि मरीजों को लाने और ले जाने के लिए एंबुलेंस चालकों को खासकर निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा अस्पताल में रक्त की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी न हो पाए के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें - IND-PAK Tension: हथियारों से नहीं, अनुभव से अब भी लड़ सकते हैं युद्ध...नौसेना से सेवानिवृत्त सैनिकों ने ये कहा
ये भी पढ़ें - IND-PAK Tension: हथियारों से नहीं, अनुभव से अब भी लड़ सकते हैं युद्ध...नौसेना से सेवानिवृत्त सैनिकों ने ये कहा
सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल में 10 बेड का विशेष वार्ड तैयार हो गया है, जिसमें दवा किट से लेकर सभी जरूर चीज उपलब्ध हैं। जिले में 12 सीएचसी और 27 पीएचसी में चिकित्सक से लेकर बेडों को तैयार कर लिया है। इसके अलावा जिले में 102 नंबर और 108 नंबर की 48 एंबुलेंस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। इनमें तैनात सभी चालक-परिचालकों से कहा गया है कि किसी भी इमरजेंसी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में सभी चिकित्सकों की छुट्टी निरस्त भी कर दी जाएगी।