फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fifty-six offerings were offered to Lord Giriraj seated in the golden swing

Mathura: स्वर्ण हिंडोले में विराजे गिरिराज प्रभु...21 हजार किलो के छप्पन भोग समर्पित, दर्शन करने उमड़ा हुजूम

Sun, 07 Sep 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Sep 2025 01:53 AM IST
सार

21 हजार किलो व्यंजनों से सजाए गए छप्पन भोग की झलक पाने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। भक्ति विभोर होकर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। 

विज्ञापन
Fifty-six offerings were offered to Lord Giriraj seated in the golden swing
गोवर्धन में गिरिराज सेवा समिति द्वारा गिरिराजजी को समर्पित छप्पन भोग। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन में गिरिराजजी की तलहटी में छप्पन भोग महोत्सव के दौरान शनिवार को हुए अलौकिक दर्शन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोने-चांदी और रत्नों से जड़े स्वर्ण हिंडोले में विराजमान गिरिराज महाराज का शृंगार हीरा, पन्ना, मोती, नीलम और पुखराज से किया गया।प्रभु हीरे जड़ी बांसुरी बजाते नजर आए तो पूरी तलहटी विदेशी फूलों से महक उठी।
विज्ञापन


भक्तों की भीड़ इतनी उमड़ी कि परिसर और परिक्रमा मार्ग देर रात तक खचाखच भरे रहे। करीब 21 हजार किलो व्यंजनों से सजाए गए छप्पन भोग की झलक पाने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। भक्ति विभोर होकर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। 
विज्ञापन

शहनाई और रासलीला की धुनों के बीच भजन संध्या ने वातावरण को और दिव्य बना दिया। समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने आरती उतारी और बताया कि यह क्षण प्रभु के प्रति सबके प्रेम का प्रतीक है। इस दौरान साधु-संतों को प्रसाद वितरित किया गया और उन्हें दान देकर सम्मानित किया गया।

इन्होंने की सेवा
गिरिराज सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष दीनानाथ अग्रवाल, महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती, दिनेश सादाबाद, राजेंद्र सर्राफ, भगवान दास खंडेलवाल, देवेश सरन सर्राफ, नीरज गोयल, प्रदीप खंडेलवाल समेत अन्य ने प्रभु की सेवा की तथा श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed