फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   elephant reserve farah,elephant reserve mathura,forest department mathura,NGO for elephant reserve,NEENA

बॉलीवुड के सहयोग से हाथी अस्पताल पहुंची नेत्रहीन हथिनी

Mon, 12 Jul 2021 06:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
elephant reserve farah,elephant reserve mathura,forest department mathura,NGO for elephant reserve,NEENA
फरह (मथुरा)। चुरमुरा हाथी संरक्षण केंद्र पर तीन सप्ताह पूर्व बॉलीवुड हस्तियों के सहयोग से 60 वर्षीय वृद्ध और नेत्रहीन हथिनी ‘नीना’ को लाया गया। नेत्रहीन हाथियों को दुर्व्यवहार से बचाने के लिए बनाई गई याचिका पर 60,000 से अधिक हस्ताक्षर एकत्रित किए। नीना हथिनी दोनों आंखों से अंधी है और गंभीर गठिया, लंगड़ापन एवं अपक्षयी जोड़ों के रोग से पीड़ित है। उसके बिगड़ते स्वास्थ्य और गंभीर स्थिति का मतलब था कि उसे शीघ्र चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता थी। वाइल्ड लाइफ एसओएस और वन विभाग ने फरह के हाथी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नीना का इस्तेमाल जीवन भर सड़कों पर भीख मांगने के साथ-साथ शादियों में किया जाता रहा। अथिया शेट्टी, श्रुति हासन, रणदीप हुड्डा, विवेक ओबरॉय, आदिल हुसैन, रमोना एरिना, पिया त्रिवेदी, बानी जे, पूजा बत्रा, सुचित्रा पिल्लई, जिम सर्भ जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों ने और यहां तक कि लोकप्रिय अमेरिकी टीवी श्रृंखला मॉडर्न फैमिली स्टार नोलन गोल्ड नीना की मदद करने के लिए याचिका पर हस्ताक्षर करने और अपने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे साझा कर अपना समर्थन दिखाने के लिए शामिल हुए। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

वाइल्ड लाइफ एसओएस के सह संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि वाइल्ड लाइफ एसओएस उन सभी मशहूर हस्तियों का आभारी है, जिन्होंने नीना हथिनी की दुर्दशा के लिए बनाई गई याचिका पर अपना समर्थन व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed