फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   District United Hospital

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के लिए एडी स्वास्थ्य ने किया कुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण

Mon, 21 Dec 2020 08:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
District United Hospital
मथुरा। वृंदावन कुंभ स्थल पर होने वाली स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य अधिकारी? - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। फरवरी माह से शुरू होने जा रहे कुंभ मेला में स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को एडी स्वास्थ्य वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने सीएमओ सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। साथ ही जिला संयुक्त अस्पताल में भी मेला के लिए होने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

हरिद्वार से पहले वृंदावन में होने वाली कुंभ मेला बैठक की तैयारियों अब तेज हो गई हैं। इसी प्रक्रिया में सोमवार को आगरा से वृंदावन पहुंचे एडी स्वास्थ्य डॉ. एके सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. रविंद्र कुमार, एसीएमओ डॉ. पीके गुप्ता, कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह के साथ यहां होने वाली व्यवस्थाओं के संदर्भ में विचार-विमर्श किया। इस दौरान डॉ. एके सिंह ने बताया कि मेला के लिए चार स्थानों पर चिकित्सालय स्थापित किए जाएंगे। इसमें केशीघाट, महर्षि देवरहा बाबा घाट, पुलिस कंट्रोल रूप शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला संयुक्त अस्पताल पर मुख्य ध्यान रहेगा। यहां प्राइवेट वार्ड भी बनाए जाएंगे। सीएमएस द्वारा जिला संयुक्त अस्पताल के लिए मांगा गया बजट और पदों के सापेक्ष जल्द तैनाती कर दी जाएगी। यहां कोविड की जांच का भी प्रबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed