Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Directives issued to file FIRs against illegal hospitals and quacks

Mathura News: अवैध अस्पतालों और झोलाछापों पर एफआईआर के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Directives issued to file FIRs against illegal hospitals and quacks
मथुरा। अवैध अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अल्ट्रासाउंड सेंटर्स की नियमित जांच कराएं और अनियमितता पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। डीएम सीपी सिंह ने बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ डॉ. राधावल्लभ को सरकारी अस्पतालों के नियमित निरीक्षण को कहा। चिकित्सकों की समय से उपस्थिति, सफाई और त्वरित उपचार के निर्देश दिए। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में ओपीडी, आईपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, पैथोलॉजी, जननी सुरक्षा, एफआरयू, बाल स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, क्षय रोग उन्मूलन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आयुष्मान भारत, पीएम मातृ वंदना योजना, टीकाकरण, जन्म-मृत्यु पंजीकरण और एंबुलेंस सेवाओं की समीक्षा हुई।
विज्ञापन

डीएम ने सभी स्वास्थ्य इकाइयों में जननी सुरक्षा योजना का समय से भुगतान के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं की देखभाल, संस्थागत प्रसव और नवजात शिशुओं की नियमित निगरानी पर जोर दिया। आशा कार्यकर्ताओं से मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर ध्यान देने और शत-प्रतिशत टीकाकरण कर रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश दिए। अस्पतालों में दवा एवं उपकरणों की उपलब्धता तथा तीमारदारों के लिए बैठने और आरओ पानी की व्यवस्था करने को कहा। आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीएमएस डॉ. विकास कुमार, महिला सीएमएस डॉ. अनिल पुरनानी, सीएमएस जिला संयुक्त चिकित्सालय डॉ. वंदना अग्रवाल, जिला प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनुज कुमार, नोडल पीसीपीएनडीटी डॉ. विकास जैन, डीपीओ संजय सिहोरिया, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूदेव, डॉ. गोपाल बाबू, डॉ. चित्रेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed