{"_id":"5fe0bdf78ebc3e3c8c6ef631","slug":"development-authority-mathura-news-agr4729530130","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू वृंदावन सिटी में चारों ओर होंगे कृष्ण की लीलाओं के दर्शन : डॉ. अरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू वृंदावन सिटी में चारों ओर होंगे कृष्ण की लीलाओं के दर्शन : डॉ. अरुण
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सभागार में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते प्रदेश के
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बसाया जा रहा न्यू वृंदावन सिटी सही मायने में गेट-वे टू वृंदावन होगा। वृंदावन के प्राचीन स्थलों के दर्शन करने से पहले श्रद्धालु न्यू वृंदावन सिटी में कृष्ण की लीलाओं को जानेंगे। वहां पार्किंग, गेस्ट हाउस, हॉस्पिटल और भोजन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह जानकारी सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने विकास प्राधिकरण के सभागार में प्रेजेंटेशन के दौरान अधिकारियों को दी। इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मौजूद रहे।
न्यू वृंदावन सिटी बसाने का मामला चर्चा में है। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे राया क्षेत्र में 9350 हेक्टेयर जगह में न्यू वृंदावन सिटी बसाया जाएगा। 22.6 एरिया में उद्योग लगाए जाएंगे तथा 16.9 प्रतिशत जमीन पर आवासीय एरिया होगा। 15 प्रतिशत जमीन पर ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था होगी। ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने इस मास्टर प्लान को पास कर दिया है। सोमवार को डॉ. अरुण वीर सिंह ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की मौजूदगी में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सभागार में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, ऋचा कौशिक टाउन प्लानर, सीईओ नगेंद्र प्रताप, डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, सीडीओ नितिन गौड़, एसडीएम सदर क्रांतिशेखर सिंह, एसडीएम मांट श्याम अवध के साथ प्रेजेंटेशन के माध्यम से नया वृंदावन के संबंध में जानकारी दी।
डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि नया वृंदावन प्राचीन वृंदावन में जाने के लिए गेट-वे के रूप में होगा। प्राचीन मंदिरों के दर्शन करने से पहले श्रद्धालु नया वृंदावन में भगवान कृष्ण की लीलाओं को जानेंगे। सात हजार करोड़ रुपये की यह परियोजना है, जिसमें महाराज समेत भगवान श्रीकृष्ण की सभी लीलाओं की झलकियां देखने को मिलेंगी। आश्रम और वन भी होंगेे। म्यूजियम और रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। जेवर एयरपोर्ट पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को यहां सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी से नजदीक होने की वजह से ब्रज क्षेत्र में संभावनाएं बढ़ गई हैं। नए अवसरों के स्वागत के लिए नया मथुरा-वृंदावन तैयार हो रहा है।