{"_id":"5e625a378ebc3eeb3a279fd1","slug":"death-in-road-accidents-mathura-news-agr4327240114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
मथुरा/गोवर्धन। अलग-अलग सड़क हादसों में गोवर्धन की परिक्रमा देने आए श्रद्धालु और डीजे संचालक की मौत हो गई, जबकि डीजे संचालक का ममेरा भाई घायल हो गया। गोवर्धन और हाईवे पुलिस ने शव कब्जे में लिए। दुर्घटना करने वाले ट्रक और मैजिक को पकड़ लिया है।
मुरैड़ी, शिवपुरी (एमपी) निवासी बद्रीप्रसाद पाल (65) पुत्र बंशीप्रसाद 45 लोगों के साथ बस में सवार होकर चार धाम की यात्रा पर निकले थे। चार धाम की यात्रा के बाद बृहस्पतिवार को गोवर्धन की परिक्रमा दी। शुक्रवार की सुबह राधाकुंड मार्ग पर गौड़ीय मठ के पास बस रुकने पर बद्रीप्रसाद उतरकर मुंह धोने लगे। इसी बीच गोवर्धन की तरफ से जा रहे मैजिक ने टक्कर मार दी। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मैजिक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने मैजिक थाने भिजवाया। मृतक के समधी मंगल सिंह ने मैजिक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
उधर, खेरिया मोड़ शिवनगर (आगरा) निवासी नितिन कुशवाहा (21) पुत्र पुरुषोत्तम कुशवाहा पेशे से डीजे संचालक था। बृहस्पतिवार की देरशाम ममेरे भाई रुकमेश निवासी औरंगाबाद के साथ बाइक से मंडी समिति पर सामान लेने जा रहे था। आगरा-दिल्ली हाईवे पर नवादा के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर नितिन की मौत हो गई, जबकि ममेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक पीआर शर्मा ने बताया कि बताया कि ट्रक और चालक पकड़ लिए गए हैं।