फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Widow woman's brother was beaten to death for protesting against molestation in Mathura

Mathura: छेड़छाड़ के विरोध पर विधवा महिला के भाई की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 02 Oct 2022 09:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 02 Oct 2022 09:10 AM IST
सार

सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के परिजन ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Widow woman's brother was beaten to death for protesting against molestation in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोगों ने विधवा महिला से छेड़छाड़ कर दी। इसके विरोध में शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंचे महिला के भाई को दो चचेरे भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला। घटना शुक्रवार देर शाम की है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, विधवा महिला शुक्रवार दोपहर खेत में चारा लेने गई थी। तभी गांव के ही दो चचेरे भाइयों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता अपने घर पहुंची और अपने भाई को पूरा वाकया बताया। विधवा का भाई आरोपियों के घर शिकायत करने गया तो आरोपी चचेरे भाइयों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। 
विज्ञापन


Agra: रिश्तेदार युवती से शादी करना चाहता था युवक, नहीं बनी बात तो रच डाली खुद के अपहरण की साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद युवक को उपचार के लिए मथुरा ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। आरोप है कि दोनों भाई आए दिन विधवा महिला से अश्लील हरकतें करते थे। 

घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी का कहना है कि मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed