फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man plotted to kidnap himself in agra crime news

Agra: रिश्तेदार युवती से शादी करना चाहता था युवक, नहीं बनी बात तो रच डाली खुद के अपहरण की साजिश

Sat, 01 Oct 2022 10:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 10:22 PM IST
सार

फतेहाबाद में ढाबे से लापता हुए युवक ने खुद के अपह्रत होने का नाटक किया था। पुलिस ने 20 घंटे में युवक की तलाश कर मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक कारण से युवक परेशान था, जिसके बाद व्हाट्सएप कॉल करके अगवा होने की सूचना दी थी।

 

विज्ञापन
young man plotted to kidnap himself in agra crime news
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद में  पिढ़ौरा स्थित गांव मड़ैयनपुरा के पंकज उर्फ छोटे (23) ने अपने ही अपहरण का नाटक रचा। शुक्रवार रात को कैला देवी मंदिर से दर्शन कर लौटते समय एक ढाबे के पास से लापता हो गया। व्हाट्सएप कॉल करके अपने चचेरे भाई को अगवा हो जाने की जानकारी दी। पुलिस ने करीब 20 घंटे बाद पंकज को ढूंढ निकाला। उसने पारिवारिक कारण से परेशान होने की बात कही। 

विज्ञापन


पंकज उर्फ छोटे हैदराबाद में बिजली मिस्त्री है। इस समय घर आया था। वह चचेरे भाई ऋषि के साथ बाइक से कैला देवी मंदिर दर्शन के लिए गया था। शुक्रवार रात दोनों लौट रहे थे। फतेहाबाद में चौहान ढाबे पर रुके। ऋषि ने पुलिस को बताया कि वह खाना खाने चला गया, पंकज ढाबे के पीछे शौच के लिए गया। इसके बाद नहीं लौटा। खोजने पर जब पता नहीं चला तो परिजन को सूचना दी। रात में पंकज के मोबाइल पर ऋषि के मोबाइल से व्हाट्सएप कॉल आई। पंकज ने कह कि खेत पर जाते समय उसे बदमाशों ने पकड़ लिया। उसे ईको वैन से लेकर कहीं आए हैं। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। पंकज के अपहरण की जानकारी से परिवारवाले सन्न रह गए। एसपी ग्रामीण सोमेंद्र मीणा, सीओ सौरभ कुमार पहुंच गए।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस टीमों को लगाया गया। उसका मोबाइल नहीं लग रहा था। अपहृत के भाई सुनील ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ फतेहाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पंकज के मोबाइल से रात 12:30 बजे तक घरवालों के पास मैसेज आए। वह घर के विवाद को लेकर बात कर रहा था। इससे पुलिस को शक हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जिस्मफरोशी का खुलासा: घंटे के हिसाब से होती थी बुकिंग, शादीशुदा निकलीं पांचों, सच्चाई जान पुलिस भी रह गई हैरान

मनसुखपुरा में सड़क पर मिला

पुलिस पंकज की तलाश में लगी थी। उसके मोबाइल में दो नंबर थे। एक बंद जा रहा था, जबकि एक बार-बार ऑन और ऑफ हो रहा था। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सर्विलांस की मदद से पंकज मनसुखपुरा में सड़क पर मिल गया। एसपी ग्रामीण के मुताबिक, पंकज ने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से परेशान था। इसलिए अपने ही अपहरण का नाटक किया। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा।

युवती से करना चाहता है शादी

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि पंकज अविवाहित है। वह एक युवती से शादी करना चाहता है। युवती रिश्तेदार है। उसकी दूसरी जगह शादी तय हो गई है। इसको लेकर उसका युवती के परिजन से झगड़ा भी हो गया था। इस कारण परेशान था। इसमें परिवार के लोग साथ नहीं दे रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed