{"_id":"5a4259a84f1c1ba12d8bad3e","slug":"the-situation-of-girl-is-still-in-danger-said-doctors-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी और मौत से जूझ रही है सिरफिरे आशिक का शिकार हुई बिटिया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिंदगी और मौत से जूझ रही है सिरफिरे आशिक का शिकार हुई बिटिया
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 26 Dec 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरफिरे आशिक का शिकार हुई बिटिया अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। डाक्टरों ने आपरेशन करके उसके पेट से गोली निकाल दी है लेकिन डाक्टरों का कहना है कि उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उसे डाक्टरों के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
गौरतलब है कि कक्षा ग्यारह में पढ़ने वाली यह छात्रा मंगलवार को रोज की तरह ही स्कूल जाने को घर से निकली थी। उसका स्कूल घर से करीब आधा किलोमीटर दूर है। वह अकेले ही जा रही थी। बताया जाता है कि अभी घर से निकलकर थोड़ी दूरी पर ही पहुंची थी कि बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया।
पहले तो वह कुछ समझ नहीं पाई लेकिन जब बाइक से उतरकर एक छात्रा ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरु की तो वह घबरा गई। हिम्मत जुटाकर विरोध भी किया लेकिन इसी बीच युवक ने गोली चला दी। इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। डाक्टरों के मुताबिक गोली उसके पेट में लगी है। उसका आपरेशन हो गया है। छात्रा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।