फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   many people lost their savings

अमीर बनने की चाह में लगा दी थी जमापूंजी भी

Sat, 04 Feb 2017 12:13 AM IST
प्रवीण गोस्वामी
प्रवीण गोस्वामी Updated Sat, 04 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
many people lost their savings
अाराोपी की मां
अमीर बनने की चाह में तमाम लोगों ने अपनी जमापूंजी भी लगा डाली। खुद का पैसा तो डुबोया ही अपने दोस्तों और रिश्तेदारों का पैसा भी लगवा दिया था। अब जब ठगी का मामला सामने आया तो सभी अपने फंसे पैसे के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन


बरसाना और आसपास के क्षेत्रों के तमाम बेरोजगार युवक लिंक लाइक कर पैसे कमाने के इस गोरखधंधे से जुड़ गए थे। पहले खुद सदस्य बनते बाद में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बना लेते थे। बताया जाता है कि शुरुआत में रोजाना की अच्छी कमाई भी होने लगी थी। जिन लोगों ने फर्जी आईटी कंपनी एबलेज इन्फो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड और उसके सोशल ट्रेड डॉट बिज नामक ऑनलाइन सोशल मीडिया पोर्टल के माध्यम से अच्छा पैसा कमाया था उन्हें ले जाकर ग्रामीणों से मिलवाया जाता था।
विज्ञापन


वो लोग बताते थे कि किस तरह से उन्होंने पैसा कमाया है। ठगे गए जिन युवकों के नाम सामने आए हैं उनमें रामसिंह, श्यामसुंदर, लखन पटेल, चंदन, बच्चू, केशव, लक्ष्मण सेठ, शेर सिंह, देवो, पवन और दशरथ हैं। इन लोगों का कहना है कि संख्या सैकड़ों में है। कुछ लोगों ने यहां तक कहा है कि वो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। हालांकि अभी तक किसी भी थाने में इस ठगी की कोई तहरीर नहीं पहुंची है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


केस वन: एक इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले युवक ने बताया कि तीन महीने पहले इस नेटवर्क से वो जुड़ा था। उसके बाद उसके करीब पच्चीस दोस्त भी इस फर्जीवाड़े का शिकार हो गए हैं। सभी लोग परेशान हैं।


केस दो: बरसाना क्षेत्र के एक युवक ने अपने मामा और उनके गांव के लोगों को भी इस नेटवर्क से जोड़ लिया था। जब से इन्हें पता चला है कि कंपनी ने बड़ी ठगी की है तो ये लोग उससे पैसों के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed