{"_id":"58bc5e314f1c1b046ae7eeae","slug":"deadbody-find-at-railway-track-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन पर मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे लाइन पर मिला शव, हत्या की आशंका
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर जुटी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर रविवार की सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का धड़ ट्रैक पर तो हाथ और गर्दन रेलवे लाइन से बाहर की तरफ पड़े हुए थे। परिवारीजनों ने हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंकने का आरोप लगाया है।
गोविंद आश्रम गोविंद नगर निवासी अंशुल गोला (40) पुत्र मदनलाल गोला शनिवार की रात नौ बजे मल्लपुरा स्थित अपनी दुकान से चाचा के घर के लिए निकला था। रात को नहीं लौटा। रात को पूछताछ की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह सूचना मिली कि 80 फुटा स्थित गूजर डेरी के पीछे रेलवे लाइन पर कोई शव पड़ा है। परिवारीजन पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
पिता मदनलाल का आरोप है कि उनके पुत्र की हत्या करके शव को रेलवे लाइन पर फेंका गया है। सीओ सिटी जगदीश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हकीकत से पर्दा हटेगा। परिवारीजन जो तहरीर देंगे, उस आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
गोविंद आश्रम-मल्लपुरा में बंद रहा बाजार
युवक की मौत से गोविंद आश्रम एवं मल्लपुरा में सन्नाटा छा गया। शोक में दोनों स्थानों पर दुकानदारों ने दुकानें बंद रखीं। सभी का कहना था कि व्यवहार कुशल युवक की हत्या की गई है। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां है।
हत्या को आत्महत्या का दिया रूप
फोरेंसिक टीम ने क्राइम सीन से सबूत एकत्र किए। मृतक के कपड़े रेलवे पुल के नीचे मिले तो चप्पल उसके शव से काफी दूर पड़ी हुई थी। बताया गया कि पहली नजर में हालात युवक की हत्या करके आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की ओर इशारा करते हैं।