फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura air pollution AQI reaches 300

UP: मथुरा की हवा में भी घुला जहर, एक्यूआई 300 पर पहुंचा; मास्क पहनकर घर से निकले की दी गई सलाह

Fri, 22 Nov 2024 02:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2024 02:39 PM IST
सार

मथुरा में भी हवा जहरीली हो गई है। यहां एक्यूआई 300 पर पहुंच गया है, जिसके बाद विशेषज्ञों ने मास्क पहनकर घर से निकलने की सलाह दी है। 

 

विज्ञापन
mathura air pollution AQI reaches 300
मथुरा। हाईवे पर छाये कोहरे के बीच से गुजरते वाहन। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा जिले में बृहस्पतिवार की सुबह जहरीली हवा के बीच हुई। मथुरा-वृंदावन में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के करीब दर्ज किया गया, जो अति गंभीर है। मंगलवार रात शहर का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, जिले में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। दिन के समय धूप निकलने के साथ सुबह और शाम को मौसम पूरी तरह से करवट बदल रहा है। ऐसे में न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में तापमान और 2 डिग्री लुढ़क गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम 26.7 और न्यूनतम तापमान 12.3 ग्रिडी सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को घने कोहरे के साथ हल्की सर्दी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: मथुरा का जवाहर बाग...जहां कभी चली थीं गोलियां और बहा था खून, अब वहां शुरू होगा लाइट एंड साउंड शो
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सप्ताह में दो दिन मशीनों में रिकॉर्ड हो रहा एक्यूआई
बृहस्पतिवार को सीजन में पहली बार प्रदूषण स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंचा। मंगलवार देर रात एक्यूआई 250 दर्ज किया। अगले दिन सुबह 10 बजे तक मथुरा-वृंदावन का प्रदूषण स्तर 300 के करीब पहुंच गया है। शाम ढलते-ढलते एक्यूआई 150 पर पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, शहर में मैन्युअली तरीके से प्रदूषण स्तर रिकॉर्ड किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी सप्ताह में बृहस्पतिवार और शनिवार को ही वायु गुणवत्ता माय संयंत्र से एक्यूआई मापते हैं, जबकि वृंदावन में ऑटोमेटिक मशीन लगी हुई है। इसलिए शहर के प्रदूषण स्तर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें -   UP: ये तस्वीर है राया स्टेशन की...ऐसे खतरे में जान डाल रहे यात्री, छह माह बाद भी पूरा न हुआ आरओबी

मॉनीटरिंग की जा रही है
मथुरा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी पंकज यादव ने बताया कि मैन्युअली प्रदूषण माप संयंत्र में एक फिल्टर लगाया जाता है। 24 घंटे बाद इस फिल्टर को लैब में टेस्ट किया जाता है। इसी के आधार पर प्रदूषण स्तर मापा जाता है। साथ ही बढ़ते एक्यूआई पर संबंधित विभाग को नोटिस भी जारी किया गया है। विभाग भी समय-समय पर इसकी मॉनीटरिंग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed