{"_id":"673f8bd6757b04f9af014806","slug":"fob-work-incomplete-at-raya-station-passengers-crossing-the-track-mathura-news-c-369-1-mt11008-121065-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ये तस्वीर है राया स्टेशन की...ऐसे खतरे में जान डाल रहे यात्री, छह माह बाद भी पूरा न हुआ आरओबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ये तस्वीर है राया स्टेशन की...ऐसे खतरे में जान डाल रहे यात्री, छह माह बाद भी पूरा न हुआ आरओबी
Fri, 22 Nov 2024 01:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:05 PM IST
सार
रेलवे अधिकारी यात्रियों को सुविधा देने के लिए तमाम वादे करते हैं, लेकिन राया रेलवे स्टेशन पर छह महीने से बनाया जा रहा फुटओवर ब्रिज (एफओबी) पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में जान जोखिम में डालकर यात्री ट्रैक को पार करके स्टेशन से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे स्टेशन पर एफओबी कार्य बंद होने से ट्रैक पार करके निकलते यात्री। संवाद
- फोटो : mathura
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के राया स्टेशन पर एफओबी निर्माण कार्य वर्तमान में बंद पड़ा है। ऐसे में यात्री इसका प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। कोहरे के बीच रेलवे ट्रैक को पार करके स्टेशन से बाहर निकल रहे हैं। यात्रियों ने कई बार स्टेशन के कर्मचारियों से जानकारी ली, लेकिन कोई कार्य पूरा होने की जानकारी नहीं दे सका। प्रतिदिन यात्री खतरे के बीच एक से दूसरे प्लेटफार्म के साथ बहार निकलने के लिए ट्रैक को पार कर रहे हैं।
स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। ओवरब्रिज का काम लगभग पूरा होने के कगार पर है, लेकिन फिलहाल बंद हो गया है। कस्बा निवासी रवि कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कटरा बाजार वाले फाटक से स्टेशन जाना वाला रास्ता भी बहुत खराब है। स्टेशन पर यात्रियों के लिए बना शौचालय में भी ताला लटका है।
पीआरओ इज्जतनगर राजेंद्र सिंह ने बताया कि राया स्टेशन का एफओबी कार्य मजदूर न आने की वजह से रुक गया है। 10 दिन में कार्य पूरा कराकर इसे शुरू कर दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके।