फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Braj residents will soon enjoy light and sound show in Jawahar Bagh

UP: मथुरा का जवाहर बाग...जहां कभी चली थीं गोलियां और बहा था खून, अब वहां शुरू होगा लाइट एंड साउंड शो

Fri, 22 Nov 2024 02:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2024 02:26 PM IST
सार

मथुरा के जवाहर बाग का नाम सुनते ही वो दिन याद आता है, जब यहां गोलियों की गूंज थीं और कई लोगों का खून बहा था। इस जवाहर बाग में लाइट एंड साउंड शो शुरू होने जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Braj residents will soon enjoy light and sound show in Jawahar Bagh
जवाहर बाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के जवाहर बाग में लेजर लाइट एंड साउंड शो का लोग जल्द ही आनंद ले सकेंगे। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा करोड़ों की लागत से बनाए जा रहा लोगों के लिए आकर्षक लाइट एंड शो का कार्य अंतिम चरण में है। इसके लिए दिल्ली की कार्यदायी संस्था द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित फिल्म तैयार की है। जो कि लेजर लाइट के जरिए ब्रज के पौराणिक स्थलों को दर्शाने के साथ ही श्रीकृष्ण की लीलाओं का दर्शन कराएगी।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा जवाहर बाग में 4 करोड़ 64 लाख रुपये से लाइट एंड साउंड शो बनाया जा रहा है। आरके इंफो द्वारा बनाए जा रहे लाइट एंड साउंड शो में वाटर वीडियो बनाने के साथ ही फव्वारे और लेजर लाइट लगाई गई है। यह लाइट भगवान श्रीकृष्ण के लीलाओं पर आधारित भजनों और उनके चित्रण को दर्शाएगी। दिल्ली की एजेंसी द्वारा 30 मिनट का वीडियो तैयार किया है। इसमें भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर कंस वध की लीलाओं को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन


एमवीडीए के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि जवाहर बाग में आने वाले लोगों को जल्द ही शाम के समय लाइट एंड साउंड शो देखने को मिलेगा। यह कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। स्पॉट तैयार हो गया है। इस वीडियो की खासियत यह होगी कि ब्रज के लीला स्थलों को संगीत के साथ दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed