फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   child infection during rain Problems in ears of children due to cold and flu

Health News: सर्दी-जुकाम से बच्चों में हो रही ये समस्या...फट सकता है कान का पर्दा, चिकित्सक ने किया आगाह

Wed, 03 Sep 2025 06:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 03 Sep 2025 06:41 PM IST
सार

चिकित्सक के अनुसार 6 से 18 महीने की आयु के बच्चों में कान का संक्रमण अधिक होता है। बच्चों में सुनने संबंधी कठिनाइयां उनके भाषा विकास में देरी या रुकावट पैदा हो जाती है। 
 

विज्ञापन
child infection during rain Problems in ears of children due to cold and flu
बच्चे का चेकअप करते चिकित्सक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लगातार हो रही बारिश के कारण छोटे बच्चों को सर्दी-जुकाम अपनी चपेट में ले रहा है। इसके कारण कान से मवाद निकल रहा है। महिला जिला अस्पताल में कान में मवाद की परेशानी वाले 10 के करीब बच्चे प्रतिदिन उपचार के लिए आ रहे हैं। चिकित्सक उपचार के साथ नवजातों के अभिभावकों को बचाव के उपाय भी बता रहे हैं।
विज्ञापन


महिला जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बच्चों में सर्दी-जुकाम के बाद कान से मवाद निकलना सामान्य है, क्योंकि उनकी यूस्टेशियन नलिकाएं छोटी होती हैं। यदि सही समय पर इलाज न हो तो मध्य कान के संक्रमण (ओटिटिस मीडिया) हो जाता है। सर्दी-जुकाम के दौरान यूस्टेशियन ट्यूब के अवरुद्ध होने से कान के मध्य भाग में तरल पदार्थ जमा हो जाता है। यह तरल पदार्थ के संक्रमित होने से मवाद बनता है। यदि सही समय पर उपचार न किया जाए तो कान का पर्दा भी फट सकता है।
विज्ञापन


 

उन्होंने बताया कि 6 से 18 महीने की आयु के बच्चों में कान का संक्रमण अधिक होता है। बच्चों में सुनने संबंधी कठिनाइयां उनके भाषा विकास में देरी या रुकावट पैदा हो जाती है। यदि ग्लू ईयर आपके बच्चे को परेशान नहीं कर रहा है या उसकी बोली या भाषा के विकास को प्रभावित नहीं कर रहा है, तो किसी इलाज की जरूरत नहीं है। आमतौर पर यह समय के साथ अपने आप ठीक हो जाता है। यदि ऐसा नहीं है तो इलाज की आवश्यकता है।

कान से मवाद आने के कारण
यूस्टेशियन ट्यूब के अवरुद्ध होने के कारण, सर्दी के कारण यूस्टेशियन ट्यूब सूजने और अवरुद्ध होने के कारण, गले से रोगाणु या जीवाणु मध्य कान तक पहुंचने के कारण।

कान से मवाद आने पर क्या करें
यदि बच्चे के कान से मवाद निकल रहा है तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं, चिकित्सक के निर्देश पर ही कान की सफाई करें, सफाई के लिए सलाइन ड्रॉप का उपयोग करें।

ये भी पढ़ें-UP: पत्नी को 15 दिन तक होटल में रखा...फिर पति ने हर रात किया ऐसा काम, सदमे में घरवाली; कोर्ट मैरिज की थी



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed