{"_id":"68b7dfebd1d4bbdff8073642","slug":"love-marriage-nightmare-wife-tortured-for-15-days-by-husband-and-family-after-court-marriage-2025-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी को 15 दिन तक होटल में रखा...फिर पति ने हर रात किया ऐसा काम, सदमे में घरवाली; कोर्ट मैरिज की थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी को 15 दिन तक होटल में रखा...फिर पति ने हर रात किया ऐसा काम, सदमे में घरवाली; कोर्ट मैरिज की थी
Wed, 03 Sep 2025 11:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:57 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक युवती से कोर्ट मैरिज के बाद पति ने उसके साथ दरिंदगी की हदों को पार कर दिया गया। 15 दिन तक वो तड़पती रही। इसके बाद उसे ट्रेन से वापस भेज दिया।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में एक युवक ने युवती को डरा-धमकाकर कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद अपने बहनोई व भाईयों की मदद से उसे चंड़ीगढ़ ले जाकर लगातार 15 दिन तक दुष्कर्म करता रहा। जब उसका मन भर गया तो पीड़िता को ट्रेन से वापस भेज दिया। पीड़िता ने घर आकर आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तब पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
नारखी क्षेत्र की निवासी पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि खैरगढ़ के गांव श्यावरी निवासी ब्रजमोहन व कौशल अक्सर बीमा के सिलसिले में घर आते थे। एक नवंबर 2024 को ब्रजमोहन और कौशल जबरन पीड़िता को जनपद न्यायालय ले गए और डराकर कोर्ट मैरिज कर ली। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। 30 अप्रैल 2025 को रास्ते में ब्रजमोहन का भाई ओमकार तथा बहनोई प्रताप निवासी लोधीपुरम थाना उत्तर जबरन टूंडला स्टेशन ले गए और ट्रेन से चंडीगढ़ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां ब्रजमोहन उसे अपने बहनोई रवि कुमार निवासी पंचकूला चंडीगढ़ हरियाणा के घर ले गया। जहां 15 दिन रहने के बाद होटल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई भी की। ब्रजमोहन ने सोने की अगूंठी, गले की सोने की चेन तथा पायल जबरन उतरवा लीं। सात जून 2025 को ट्रेन से वापस भेज दिया। घर आकर उसने आपबीती मां को बताई। इसके बाद थाने जाकर प्रार्थना पत्र दिया तो कोई सुनवाई नहीं हुई। तब कोर्ट के आदेश पर पांचाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मई में ही आरोपी ने शादी करने के साक्ष्य किए थे ट्वीट
मामले में नामजद आरोपी ब्रजमोहन ने 13 मई को ट्वीट कर बताया था कि युवती ने अपनी मर्जी से उसके साथ 1 अक्तूबर 2022 को कोर्ट मैरिज व पांच मई 2025 को मंदिर में शादी कर ली थी। साथ ही उसने यह भी लिखा था कि युवती के घरवाले उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश करेंगे। युवती ने अपनी मर्जी से उसके साथ शादी की है।
मामले में नामजद आरोपी ब्रजमोहन ने 13 मई को ट्वीट कर बताया था कि युवती ने अपनी मर्जी से उसके साथ 1 अक्तूबर 2022 को कोर्ट मैरिज व पांच मई 2025 को मंदिर में शादी कर ली थी। साथ ही उसने यह भी लिखा था कि युवती के घरवाले उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश करेंगे। युवती ने अपनी मर्जी से उसके साथ शादी की है।