फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Became friends through Facebook, murdered out of suspicion

UP: जिसके प्यार में लड़के से बना लड़की...पत्नी की तरह साथ रहा, उसने ही बेरहमी के कर दिया कत्ल

Wed, 26 Mar 2025 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Mar 2025 10:23 AM IST
सार

फेसबुक से दोस्ती और फिर प्यार हुआ। मोहब्बत की खातिर युवक ने सखी का वेश धारण कर लिया। पत्नी की तरह आरोपी युवक के साथ रहने लगा। इस बीच चरित्र पर शक के चलते आरोपी ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। 
 

विज्ञापन
Became friends through Facebook, murdered out of suspicion
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

वृंदावन में सखी वेशधारी युवक की उसके साथी ने ही गला दबाकर हत्या की थी। दोनों की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर हत्या का खुलासा कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अन्य लोगों के संपर्क के चलते शक में उसने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  टीसीएस मैनेजर खुदकुशी केस: पत्नी निकिता शर्मा को किस बात का डर? पुलिस से क्यों बच रही...10 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन



 

किराए पर ले रखा था कमरा 
मारुति नगर निवासी हरिशंकर के मकान में सखी वेश में रहने वाले जानवी उर्फ महेश ने कमरा ले रखा था। 7 मार्च को जानवी का शव कमरे में मिला था। जांच में आरोपी साथी पर ही शक हुआ। थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया किया कि कोसी के कामर गांव निवासी महेश ने सखी वेश धारण कर लिया था।

ये भी पढ़ें -  Agra: पांच साल बाद मंजूर हुआ मास्टर प्लान, 571 वर्ग किमी में विकास कराएगा एडीए; ये हैं योजनाएं


 
विज्ञापन

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती 
फेसबुक पर उसकी दोस्ती जमुनापार निवासी गौरव उर्फ कन्हैया से हो गई थी। इसके बाद दोनों पति पत्नी की तरह रहने लगे। गौरव को पता लगा कि जानवी अन्य लोगों के भी संपर्क में है। इस पर 6 मार्च को दोनों में विवाद हुआ और 7 मार्च को सुबह गौरव ने दुपट्टे से गला घोंटकर जानवी की हत्या कर दी। वह जानवी का पर्स लेकर भाग गया था। जिसे उसकी पहचान होने में दिक्कत आए। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है।

ये भी पढ़ें -  Agra: यूपी पुलिस के सिपाहियों की चीता मोबाइल बाइक ले उड़े चोर, दो दिन बाद दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed