फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole Cheetah mobile bike of UP police constables case filed after two days

Agra: यूपी पुलिस के सिपाहियों की चीता मोबाइल बाइक ले उड़े चोर, दो दिन बाद दर्ज हुआ केस

Wed, 26 Mar 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Mar 2025 09:47 AM IST
सार

आम लोगों को तो छोड़िए आगरा में चोरों ने सिपाहियों की चीता मोबाइल बाइक ही चोरी कर ली। बाइक खड़ी कर सिपाही गश्त पर चले गए। वापस आए तो बाइक गायब मिली। 
 

विज्ञापन
Thieves stole Cheetah mobile bike of UP police constables case filed after two days
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा किला के पास गश्त पर निकले सिपाहियों ने अपनी चीता मोबाइल बाइक खड़ी कर दी। यहां से पैदल पार्किंग की तरफ चले गए। जब सिपाही वापस लौटे, तो बाइक नहीं मिली। चोर बाइक को चोरी कर ले गए। दो दिन बाद थाना रकाबगंज में चोरी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


रकाबगंज थाने के हेड कॉस्टेबल कौशलेंद्र सिंह ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 22 मार्च रात तो साथी गोविंदराम के साथ चीता मोबाइल बाइक से गश्त परनिकले थे। अमर सिंह गेट के सामने पार्किंग में कुछ संदिग्ध नजर आया। बाइक को पर्यटन पुलिस बूथ पर खड़ी कर दी और पैदल पार्किंग की तरफ चले गए। करीब 20 मिनट बाद वापस लौटकर आए तो बाइक नहीं मिली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  टीसीएस मैनेजर खुदकुशी केस: पत्नी निकिता शर्मा को किस बात का डर? पुलिस से क्यों बच रही...10 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed