फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Master Plan-2031 of Agra Development Authority has been approved by the government

Agra: पांच साल बाद मंजूर हुआ मास्टर प्लान, 571 वर्ग किमी में विकास कराएगा एडीए; ये हैं योजनाएं

Wed, 26 Mar 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Mar 2025 09:40 AM IST
सार

आगरा के लिए पांच साल बाद मास्टर प्लान मंजूर हो गया है। इसके बाद अब एडीए औद्योगिक पार्क, लॉजिस्टिक पार्क, मेगा टाउनशिप और हस्तशिल्प ग्राम की योजनाओं पर काम करेगा। 
 
 

विज्ञापन
Master Plan-2031 of Agra Development Authority has been approved by the government
मास्टर प्लान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच साल से चल रही प्रक्रिया के बाद आखिर आगरा विकास प्राधिकरण का मास्टर प्लान-2031 शासन से मंजूर हो गया। यह सिर्फ छह साल ही कारगर हो सकेगा। इस मास्टर प्लान से फतेहाबाद रोड, शमसाबाद रोड और ग्वालियर रोड की ओर विकास होगा, वहीं 571 वर्ग किमी में एडीए विकास कराएगा। नॉलेज सिटी, मेडिसिटी, लॉजिस्टिक पार्क, हैंडीक्राफ्ट सिटी जैसे नए क्षेत्र विकसित होंगे।
विज्ञापन


एडीए के नगर नियोजक प्रोभात कुमार पाल ने बताया कि मास्टर प्लान में लैंड यूज के मामले में विशेष परिवर्तन किए गए हैं। जहां अभी तक भू उपयोग कृषि था वहां आवासीय और मिक्स लैंड यूज प्रस्तावित करके विकास के रास्ते खोले हैं। ग्वालियर रोड पर विकास प्राधिकरण की अटल टाउनशिप प्रस्तावित है। आगरा मेट्रो योजना में आसपास के क्षेत्र के विकास का प्लान (टीओडी) लागू किया गया है। धनौली में सिविल एन्क्लेव के आसपास के क्षेत्र के लैंड यूज में परिवर्तन किया गया है। एडीए का यह तीसरा मास्टर प्लान है। पहला प्लान 1971 में बना था, जबकि दूसरा 2004 में बना था जो 2021 तक प्रभावी रहा। नए मास्टर प्लान में 158 राजस्व गांव शामिल हैं। इससे एडीए क्षेत्र अब 541 वर्ग किमी हो गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  टीसीएस मैनेजर खुदकुशी केस: पत्नी निकिता शर्मा को किस बात का डर? पुलिस से क्यों बच रही...10 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन



 

19 फीसदी ग्रीन बेल्ट, 45 फीसदी आवासीय रहेगा क्षेत्र
एडीए के नए मास्टर प्लान-2031 में आगरा की आबादी 32 लाख होने का अनुमान जताया है। उसके मुताबिक 37,615 हेक्टेयर शहरी क्षेत्र चिह्नित किया गया है। इसमें 19.27 फीसदी ग्रीन बेल्ट है, वहीं 44.68 प्रतिशत क्षेत्र आवासीय, 5 प्रतिशत से अधिक औद्योगिक, ट्रैफिक के लिए 8.28 प्रतिशत भू उपयोग तय किया गया है। सामुदायिक सुविधाओं एवं पर्यटन के लिए 10.15 प्रतिशत और व्यावसायिक के लिए 3.84 फीसदी जमीन रहेगी। 7.21 फीसदी में एसटीपी, पोखर, जलाशय, श्मशान, कब्रिस्तान के लिए तय किया गया है।

ये विशेष क्षेत्र विकसित होंगे 
औद्योगिक पार्क
लॉजिस्टिक पार्क
मेगा टाउनशिप
हस्तशिल्प ग्राम
मेगा एमएसएमई क्लस्टर
आयुष पार्क
हैंडिक्राफ्ट सिटी
नॉलेज सिटी
मेडीसिटी

ये भी पढ़ें -  CM Yogi: योगी के सरकार के 8 साल...दावों में सबकुछ बेमिसाल, लेकिन आगरा में नहीं बदला हाल; रुके पड़े हैं ये काम


 

2031 की महायोजना में इतनी जमीन
उपयोग भूमि हेक्टेयर में
आवासीय             16804.74
मनोरंजन-खुली जगह 7247.36
सामुदायिक सुविधाएं, पर्यटन 3816.72
यातायात-परिवहन 3115.02
उद्योग             2163.41
एसटीपी, श्मशान 2713.12
व्यावसायिक 1444.21

जीआईएस से अवैध निर्माण पर नियंत्रण
मास्टर प्लान-2031 जीआईएस (जियोग्राफिक इन्फार्मेशन सिस्टम) बेस है। सैटेलाइट इमेज से निर्माण, खाली जगह, तालाब, पार्क, वनक्षेत्र की स्थिति पता चलती है। इसमें कोई परिवर्तन होता है उसका पता आसानी से लगाया जा सकेगा। एडीए अधिकारियों ने बताया कि इससे अवैध निर्माणों पर शिकंजा कसेगा।

अब तक ये हुआ
वर्ष 2020 जीआईएस सर्वे
2022 पहला ड्राफ्ट बना
2022 मार्च में आपत्तियां
2023 दूसरा ड्राफ्ट बना
2024 शासन ने दो बार लौटाया
2024 जून में फिर से भेजा
2025 मार्च में दी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed