फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   baraat nahin aaee, mobail phon par doolha-dulhan mein huee thee ladaee

Mathura News: बरात नहीं आई, मोबाइल फोन पर दूल्हा-दुल्हन में हुई थी लड़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
baraat nahin aaee, mobail phon par doolha-dulhan mein huee thee ladaee
मथुरा। शहर कोतवाली की एक कॉलोनी में शुक्रवार को पलवल से बरात आनी थी, लेकिन इससे पहले ही दूल्हा और दुल्हन में फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हा बरात लेकर नहीं आया। शनिवार को लड़की पक्ष थाने पहुंचा तो पुलिस ने लड़का पक्ष को भी बुला लिया। दोनों पक्षों में आपस में एक-दूसरे को दिए सामान को लौटाने का समझौता होने पर पुलिस ने मामला रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि यहां की युवती का पलवल के बांसवा निवासी युवक से रिश्ता तय हुआ था। 14 फरवरी को दोनों की शादी थी। दोनों के घर वालों में शादी की तैयारी अंतिम चरण में चल रही थी। बरात के लिए दूल्हा भी तैयार हो गया, लेकिन इसी बीच दूल्हा और दुल्हन में किसी बात को लेकर मोबाइल फोन पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने शादी न करने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed