फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bar election

इंद्रकुमार अध्यक्ष, राजेंद्र शर्मा बने सचिव

Fri, 01 Apr 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 01 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
bar election
मथुरा में बार चुनाव
बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अध्यक्ष पद पर इंद्रकुमार वशिष्ठ ने और सचिव पद पर राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने जीत हासिल की है। गुरुवार की मध्य रात्रि बाद परिणाम घोषित किए गए। विजेताओं के समर्थक अधिवक्ता ढोल और नगाड़ों पर झूम उठे। 
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी राघवेंद्र सिंह और नशीर शाह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर इंद्र कुमार वशिष्ठ ने 1,046 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजयपाल सिंह तोमर को 208 मतों के अंतर से हराया। तोमर को 838 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर मदन गोपाल सिंह को 1,228 वोट मिले उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार शर्मा को 793 वोटों से परास्त किया। अजय शर्मा को 435 वोट मिले। 
विज्ञापन


सचिव पद पर हुए कांटे के मुकाबले में राजेंद्र प्रसाद शर्मा को 824 और उनके प्रतिद्वंद्वी त्रिलोक चंद शर्मा को 738 वोट मिले। इस तरह राजेंद्र प्रसाद शर्मा 86 वोटों से विजयी रहे। संयुक्त सचिव पद पर सुधीर कुमार रावत ने 876 वोट हासिल कर मनोज कुमार शर्मा को 282 वोटों से हराया। आडिटर पद पर राजकुमार शर्मा को 953 वोट मिले, उन्होंने ब्रजभूषण गौतम को 337 वोटों से हराया। गौतम को 616 मत मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष पद पर योगेश तिवारी ने रिकॉर्ड 1300 वोट हासिल कर प्रतिद्वंद्वी रेनू अग्रवाल को 531 वोटों से हराया। चुनाव अधिकारी नशीर शाह ने सभी अधिवक्ताओं का आभार जताया है। 

अधिवक्ताओं के समर्थन और भरोसे के लिये आभार। अधिवक्ता साथियों की समस्याओं, उनकी सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के साथ ही बेंच से सामंजस्य बनाकर काम करेंगे।

-इंद्र कुुमार वशिष्ठ, नवनिर्वाचित अध्यक्ष, बार एसोसिएशन मथुरा

बार और बेंच में परस्पर सामंजस्य के साथ ही अधिवक्ताओं और वादकारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए काम करेंगे। आम लोगों के हितों के लिए बेहतर प्रयास किया जाएगा।
-राजेंद्र प्रसाद शर्मा, नवनिर्वाचित सचिव, बार एसोसिएशन मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed